नवंबर 2020 : ज्योतिष की नजर से कैसा है यह माह, जानें देश-विदेश, व्यापार सबके क्या होंगे हाल

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे
November 2020 Astrology
 
* देश-विदेश के लिए क्या लाया है नवंबर 2020
 
नवंबर के प्रथम सप्ताह में पूर्व के देशों में युद्ध का संकट रहेगा, दक्षिण-पश्चिम के देशों में आंतरिक झगड़े रहेंगे व सुरक्षा बल पर कष्ट रहेगा और उत्तर के देशों में सुख-शांति रहेगी। राजनीति पार्टी में विश्व स्तर पर बड़े उलटफेर होंगे। लंदन व इजरायल में किसी राजनेता पर बड़ा संकट आ सकता है। 
 
भारत में धार्मिक अनुष्ठान बढ़ेंगे। साथ ही धीरे-धीरे आम जनता के कष्ट कम होंगे। राजनीतिक पार्टियां अपना स्तर खोती नजर आएगी। व्यापार में वृद्धि होगी। चावल, मूंग,चौला, तुअर, सरसों के भाव में कमी आएगी। गेहूं, चना, मसूर, कपास, हल्दी, मिर्च, जीरा, मुलेठी के भाव में वृद्धि होगी। वहीं अजवायन, दालचीनी, फिटकरी व सुहागा में अति वृध्दि हो सकती है।

सोना, पीतल, लोहे के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। एल्युमिनियम, तांबा, चांदी, शिसम के भाव में उतार-चढ़ाव रहेगा। आतंकवादी अपनी हरकतों को नया अंजाम देंगे, जिससे भारत में नई समस्या उत्पन्न हो सकती है। 
 
आर्मीनिया व रूस की इस माह कुंडली में राहु की स्थिति बहुत गंभीर है, अत: युद्ध की स्थिति बन सकती है। किसी भी देश का रूस का सर्पोट में उतरना दुखदाई हो सकता है। नवंबर के अंतिम सप्ताह में आर्मीनिया, अमेरिका, तुर्की, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, अंडमान निकोबार द्वीप, चीन में बाहरी खतरों के संकेत हैं साथ ही इन देशों में अपने देश के अंदर आंतरिक झगड़े रहेंगे। श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका, भूटान, उत्तर कोरिया, इजरायल, ईरान, इराक में सुधार होगा व उन्नति की ओर अग्रसर होंगे। अन्य देशों की स्थिति मध्यम रहेगी। 
 
विश्व स्तर पर रोगों का प्रकोप बढ़ेगा, साथ ही बड़े राजनेता के बड़े अधिकारी इस प्रकोप के चपेट में आने के योग बनते हैं। यह माह में मध्यम वर्ग पर कष्ट रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह माह कष्ट वाला रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह माह पहले से आर्थिक स्थिति में सुधार वाला रहेगा। कृषक वर्ग के लिए यह माह मध्यम रहेगा। नौकरी करने वाले वर्ग के लिए यह माह प्रथम सप्ताह कष्ट वाला रहेगा, फिर शनै: शनै: अच्छा रहेगा।
 
इस माह की कुंडली को बादल की चाल से देखें तो मौसम में बदलाव आएगा। किसी प्राकृतिक प्रकोप से जन धन की हानि हो सकती है, भारत में कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में शीत लहर बढ़ेगी। मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, पंजाब, महाराष्ट्र, बिहार में प्रथम दो सप्ताह नार्मल मौसम रहेगा फिर शीत लहर रहेगी। आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, मद्रास, गुजरात, तमिलनाडु में गर्मी का मौसम रहेगा तथा अन्य प्रदेशों में मिश्रित मौसम का अहसास होगा। 

ALSO READ: November Horoscope 2020 : क्या लाया है नवंबर माह आपके लिए, जानिए 12 राशियों का हाल

ALSO READ: November Birthday : शांत, सौम्य और दयालु होते हैं नवंबर में जन्मे जातक

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mahabharat Mosul War : मौसुल के युद्ध में बच गए यदुवंशियों ने पश्चिम के देशों में जाकर क्या किया?

History of Lord Vishnu: भगवान विष्णु का इतिहास जानें

पूजा किस प्रकार से की जाती है, जानिए पूजन की विधि

Mata Vaishno Devi: वैष्णो देवी मंदिर में जाने के लिए कैसे होता है रजिस्ट्रेशन, कितने दिन पहले लेना होता है टोकन

Hanuman chalisa: यदि इस तरह से पढ़ते हैं हनुमान चालीसा तो इसका नहीं मिलेगा लाभ

बिना तोड़फोड़ कैसे लें वास्‍तु उपायों का लाभ, जानें खास टिप्स

Kurma jayanti 2024: भगवान कूर्म की जयंती पर जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Rahu Gochar : 2025 तक राहु से रहना होगा इन राशियों को सतर्क

Aaj Ka Rashifal: किन राशियों के लिए खुशियों भरा रहेगा आज का दिन, पढ़ें 23 मई का राशिफल

23 मई 2024 : आपका जन्मदिन

अगला लेख