shiv chalisa

Numerology : बहुत ही खूबसूरत होती है इस तारीख को जन्मीं लड़कियां, हर कोई चाहता है इन्हें

WD Feature Desk
बुधवार, 29 मई 2024 (15:56 IST)
Numerology : न्यूमरोलॉजी में एक तो होता है मूलांक जिसे जन्मांक भी कहते हैं और दूसरा होता है भाग्यांक। मूलांक का अर्थ है आपके जन्म की तारीख। यानी यदि आपका जन्म 2 मार्च को हुआ है तो आपका मूलांक 2 होगा। भाग्यांक वह अंक होता है जो आपके जीवन में बार-बार किसी न किसी तरह आता ही है और आपको अच्छे या बुरे रूप में प्रभावित करता है। भाग्यांक निकालने के लिए जन्म तारीख, माह और सन लिखा जाता है और फिर उनका योग किया जाता है। इस तारीख को जन्मीं लड़कियां बहुत ही खूबसूरत होती हैं और इनका भाग्य भी अच्छा होता है बशर्ते कि ये लड़का चयन करने में सही निर्णय लें।
ALSO READ: Lok sabha election results 2024 : न्यूमरोलॉजी के अनुसार 4 जून 2024 को किसकी बनेगी सरकार
अंक ज्योतिष के अनुसार जिनका जन्म 6, 15 या 24 को हुआ है उनका मूलांक 6 होगा। न्यूमरोलॉजी के अनुसार हर अंक का स्वामी ग्रह होता है इसी प्रकार 6 अंक का स्वामी शुक्र है। सौंदर्य, कला, प्रेम, समृद्धि और शांति का प्रतीक शुक्र ग्रह सब कुछ देता है। न्यूमरोलॉजी के अनुसार जिन लड़कियों का मूलांक 6 होता है तो ऐसा माना जाता है कि वे दिखने में बहुत सुंदर रहती हैं। यदि सुंदर नहीं है तो आकर्षक जरूर नजर आएगी। उनका व्यक्तित्व भी आकर्षक रहेगा। लोग उनकी ओर स्वत: ही आकर्षित होंगे।
ALSO READ: हाथों को सुंदर बनाने के लिए करवाती हैं मैनीक्योर तो जान लें इसके नुकसान
ऐसी लड़कियों को हर कोई चाहने लगता है। ऐसे में इन लड़कियों को विवाह हेतु थोड़ा सावधानी से लड़कों को चयन करना चाहिए। क्योंकि इन लड़कियों का दिल साफ रहता है और यह हंसमुख और मिलनसार प्रवृत्ति की रहती हैं। यही कारण रहता है किन इन लड़कियों के संपर्क भी बहुत बढ़ जाते हैं। ऐसे में इन लड़कियों को सावधानी से रहना होता है।
ALSO READ: चेहरे पर चमक लाने के लिए करें ये 5 योगासन, जानें सुंदर और स्वस्थ त्वचा का राज
सुंदर और आकर्षित रहने के साथ ही ऐसी लड़कियों को अच्छे से रहने और सजने-संवरने का भी शौक रहता है। ये बेहतर कपड़ों का चयन करने में माहिर रहती हैं। ऐसी लड़कियां लग्जरी लाइफ जीना पसंद करती हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

13 महीने का साल, गुरु बने राजा और मंगल मंत्री, रौद्र संवत्सर में इन 5 चीजों का अभी कर लें इंतजाम

हिंदू नववर्ष को क्यों कहते हैं गुड़ी पड़वा?

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

चैत्र नवरात्रि 2026: कौनसी तिथि किस दिन? घटस्थापना से पारण तक पूरा शेड्यूल

सभी देखें

नवीनतम

16 March Birthday: आपको 16 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 मार्च 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (15 मार्च, 2026)

15 March Birthday: आपको 15 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 मार्च 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख