Hanuman Chalisa

पंचक के इन 5 दिनों में करें ये खास उपाय, नहीं होगा अशुभ...

Webdunia
* अशुभता को शुभता में बदल देंगे पंचक के ये खास उपाय... 
 
ज्योतिष शास्त्र में पंचक को शुभ नक्षत्र नहीं माना जाता है। इसे अशुभ और हानिकारक नक्षत्रों का योग माना जाता है। अत: इन 5 दिनों में विशेष संभलकर रहने की आवश्यकता होती है, इसीलिए पंचक के दौरान कोई भी जोखिमभरा कार्य करने से बचना चाहिए।

अगर कोई कार्य बहुत ही आवश्यक है तो निम्न उपायों को करने के बाद उक्त कार्य में अशुभ फल मिलने के चांसेस काफी कम हो जाते हैं। आइए जानें पंचक के दिनों में किए जाने वाले कुछ खास उपाय...
 
* पंचक में अगर ईंधन इकट्ठा करना जरूरी हो तो पंचमुखी दीपक (आटे से निर्मित, तेल से भरकर) शिवजी के मंदिर में जलाएं, उसके बाद ईंधन खरीदें।
 
* पंचक के दौरान अगर किसी कारणवश दक्षिण दिशा की यात्रा करना ही पड़ें तो हनुमान मंदिर में 5 फल चढ़ाकर यात्रा करें।
 
* अगर घर में शादी का शुभ समय आ गया है और समय की कमी है तब लकड़ी का समान खरीदना जरूरी हो तो गायत्री हवन करवा कर लकड़ी का फर्नीचर की खरीदारी कर सकते हैं।
 
* अगर इन दिनों घर के मकान की छत डलवाना जरूरी हो तो ऐसे समय में मजदूरों को मिठाई खिलाएं, तत्पश्चात छत डलवाने का कार्य करें। 
 
* किसी रिश्तेदारी में शव दहन का समय हो या घर में ‍अचानक किसी की मृत्यु हो गई हो तो पंचक होने के कारण शव दहन के समय 5 अलग पुतले बनाकर उन्हें अवश्य जलाएं। तत्पश्चात दाह संस्कार करें।

ALSO READ: चल रहा है पंचक काल, शुभ-अशुभ काम करने से पहले बरतें सावधानी

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

गुरु का राहु से और केतु का शनि से बना है षडाष्टक योग, 5 राशियों के लिए चल रहा है शानदार समय

राहु के नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश: 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, इन राशियों को रहना होगा सावधान

बुध का कर्क राशि में गोचर: 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानिए पूरा राशिफल

3 दिन बाद बुध का कर्क राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेंगे सफलता के नए द्वार

नरेंद्र मोदी के बाद अगला पीएम अमित शाह या योगी आदित्यनाथ, सटीक भविष्यवाणी

सभी देखें

नवीनतम

Devshayani Ekadashi 2026: वर्ष 2026 में देवशयनी एकादशी कब है?

शनि का रेवती नक्षत्र में प्रवेश: 3 राशियों के अटके काम होंगे पूरे, मिलेगा बड़ा लाभ

July 2026 Festival List: जुलाई 2026 के प्रमुख व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट

राहु का धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर: मेष से मीन तक 12 राशियों पर कैसा होगा असर

शुक्र का सिंह राशि में गोचर: जानें 12 राशियों पर क्या होगा असर, करें ये आसान उपाय

अगला लेख