Hanuman Chalisa

नव संवत्सर पर है शनिदेव का प्रभाव, किस राशि को मिलेगी खुशी, किसे होगा तनाव

Webdunia
शनिवार, 2 अप्रैल 2022 (12:32 IST)
Hindu Navasamvatsar 2079 : 2 अप्रैल 2022 को चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा के दिन गुड़ी पड़वा यानी की हिन्दू नववर्ष मनाया जा रहा है। इस बार हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2079 रहेगा। इसी दिन से 'नल' नाम का नवसंवत्सर भी प्रारंभ होगा। इस बार नव संवत्सर पर है शनिदेव का प्रभाव। आओ जानते हैं कि किस राशि को मिलेगी खुशी, किसे होगा तनाव।
 
 
- नव संवत्सर 2079 इस बार 2 अप्रैल 2022 शनिवार से शुरू होगा। शनिवार के देवता शनिदेव है इसलिए इस नववर्ष के स्वामी शनिदेव ही है। दरअसल नए वर्ष के प्रथम दिन के स्वामी को उस वर्ष का स्वामी मानते हैं। इस वर्ष का प्रथम दिन शनिवार को है और इसके देवता शनि है। मतलब न्याय के देवता शनि ग्रह का 2022 में रहेगा जबरदस्त प्रभाव। वह सुख और समृद्धि दिलाएंगे, लेकिन जीवन के कर्म का फल भी प्रदान करेंगे, इसीलिए सतर्कता भी जरूरी है।
 
 
- शनि इस वर्ष का राजा है इस मान से इस वर्ष का मंत्री मण्डल इस प्रकार होगा- राजा-शनि, मन्त्री-गुरु, सस्येश-सूर्य, दुर्गेश-बुध, धनेश-शनि, रसेश-मंगल, धान्येश-शुक्र, नीरसेश-शनि, फलेश-बुध, मेघेश-बुध रहेंगे। संवत्सर का निवास कुम्हार का घर एवं समय का वाहन घोड़ा है। कहते हैं कि जिस वर्ष समय का वाहन घोड़ा होता है उस वर्ष तेज गति से वायु, चक्रवात, तूफान, भूकंप भूस्खलन आदि की संभावना बढ़ जाती है। मानसिक बैचेनी भी बढ़ जाती है और तेज गति से चलने वाले वाहनों के क्षतिग्रस्त होने की भी संभावना बढ़ जाती है।
 
- इस नए संवत्सर में मीन राशि वालों पर साढ़ेसाती शुरू होने से इनकी परेशानी बढ़ेगी, जबकि धनु राशि वालों की साढ़ेसाती खत्म होगी और मकर, कुंभ राशि वालों को राहत मिलेगी। दूसरी ओर मिथुन और तुला राशि वालों की ढैय्या समाप्त होगी और कर्क, वृश्चिक राशि वालों पर प्रारंभ होगी।
Zodiac Signs Astrology
12 राशियों पर शनि का प्रभाव (Effect of Saturn on 12 zodiac signs) :
 
मेष: आर्थिक रूप में मजबूत होंगे। आंखों का ध्यान रखना होगा।
वृष: नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। सेहत का ध्यान रखना होगा।
मिथुन: बेरोजगार हैं तो रोजगार मिलेगा और धन-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी।
कर्क: चिंता और भागदौड़ भरा जीवन रहेाग लेकिन समस्याओं का समाधान होगा।
सिंह: कड़ी मेहनत के बाद ही फल मिलेगा।
कन्या: खर्च बढ़ जाएंगे। हालांकि मांगलिक कार्य संपन्न होंगे।
तुला: भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक: आपको खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। परिवार का सहयोग बढ़ेगा।
धनु: परिश्रम करने के अनुसार ही सफलता मिलेगी। हालांकि संतान की ओर से चिंता रहेगी।
मकर: आपके भी खर्च बढ़ जाएंगे। आपके अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा।
कुंभ: वाद-विवाद से बच कर रहें। सेहत का ध्यान रखें।
मीन: आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। स्थानांतरण के योग बन रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों पर अशुभ असर, 3 की चमकेगी किस्मत, जानें तारीख और उपाय

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

दक्षिण दिशा से जुड़ी ये गलतियां बना सकती हैं कंगाल, जानिए क्या रखें और क्या नहीं

बुधादित्य राजयोग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, नौकरी-व्यापार में होगा बड़ा लाभ

अपरा एकादशी 2026: कब है तिथि और क्या है इसका धार्मिक महत्व? जानिए सब कुछ

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (15 मई, 2026)

15 May Birthday: आपको 15 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 मई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

गंगा दशहरा पर बन रहा है इस बार दुर्लभ योग संयोग, इस मुहूर्त में करें स्नान और पूजा

बुध का वृषभ राशि में गोचर: इन 2 राशियों के लिए 'रेड अलर्ट', बरतनी होगी विशेष सावधानी

अगला लेख