khatu shyam baba

Budh Pradosh Vrat : 17 मई को है बुध प्रदोष व्रत, शिव जी के 10 दान देंगे मनचाहा वरदान

Webdunia
इस बार दिन बुधवार, 17 मई 2023 को ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2023) रखा जा रहा है। मान्यता के अनुसार यह व्रत सभी प्रकार के मनोकामना पूर्ति करने वाला होता है। इस व्रत में भगवान शिव जी (Lord Shiva) की पूजा की जाती है। साथ ही बुधवार श्री गणेश का दिन होने से उनके पूजन का भी विशेष महत्व माना जाता है। अत: इस गणेश पूजन करना लाभदायी होता है। 
 
हिन्दू धर्म में हर माह दो प्रदोष व्रत पड़ते हैं तथा यह दिन शिव जी से जुड़ा हुआ बताया गया है। अत: यह व्रत चंद्र दोष दूर करता है तथा सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और हर कार्य में सफलता मिलती हैं। त्रयोदशी तिथि को ही प्रदोष कहते हैं। अलग-अलग दिन पड़ने वाले प्रदोष की महिमा भी अलग-अलग होती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार बुधवार को आने वाले प्रदोष व्रत करने से ज्ञान एवं शिक्षा की प्राप्ति होती है। साथ ही जिस भी तरह की कामना से यह व्रत किया जाता है, वह मनोवांछित कामना अवश्‍य ही पूर्ण होती है। 
 
आइए जानते हैं यहां किन चीजों का दान करने से शिव जी प्रसन्न होकर देंगे मनचाहा वरदान- (Lord Shiva Daan Samgri)  
 
1. दूध का दान। 
 
2. चीनी/ शकर
 
3. सफेद गाय को रोटी और गुड़ खिलाएं। 
 
4. चींटियों को शकर का बूरा मिला आटा खिलाएं। 
 
5. गौ माता को हरा चारा खिलाना। 
 
6. चांदी का दान। 
 
7. मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।
 
8. सफेद कपड़ा या तैयार सिले हुए वस्त्र। 
 
9. चावल और काले तिल का दान।
 
10. गरीब, असहायों को भोजन करवाना।
 
अत: इस दिन शिव जी की चीजों का दान करने तथा श्री गणेश का पूजन और बुध ग्रह से संबंधित चीजें, जैसे- मूंग की छिल्‍के वाली दाल, हरी सब्जी आदि दान करने से फायदा मिलेगा। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ALSO READ: बुध त्रयोदशी प्रदोष व्रत की कथा क्या है?

ALSO READ: बहुत काम का है सिर्फ 1 मोरपंख, घर के हर वास्तु दोष को करता है दूर, पढ़ें 25 अनोखी बातें


सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

होलाष्टक के 8 दिनों में किस दिन क्या करें और क्या नहीं?

Dhulandi 2026: धुलेंडी के दिन 5 कार्य जरूर करें तो होगा बड़ा फायदा

शनि ग्रह का उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में गोचर, 12 राशियों का राशिफल

Holi 2026 Date Confused: 2 मार्च को भद्रा तो 3 को ग्रहण, जानें ज्योतिषाचार्यों के अनुसार कब जलेगी होली?

होलिका दहन और होली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व, जानें 4 काम की बातें

सभी देखें

नवीनतम

26 February Birthday: आपको 26 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 फरवरी 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

Marriage astrology: दाम्पत्य में ना आए व्यवधान, रखें त्रिबल शुद्धि का ध्यान

Lunar Eclipse 2026: 03 मार्च को लगेगा खग्रास चंद्र ग्रहण, लेकिन भारत में दिखेगा- ब्लड मून

Holashtak 2026: होलाष्टक में क्या न करें?

अगला लेख