Hanuman Chalisa

सूर्य का राशि परिवर्तन, कर्क राशि में होंगे दक्षिणायन, हर राशि पर होगा असर

Webdunia
सावन मास की कामिका एकादशी के दिन सूर्य कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं। कर्क संक्रांति इस बार 16 जुलाई 2020 को मनाई जा रही है। 
 
सूर्य का राशि परिवर्तन काफी महत्वपूर्ण माना गया है। जानिए कर्क संक्रांति का किस राशि पर होगा क्या असर...
 
मेष: आपके लिए सावन की संक्रांति खास रहने वाली है। धन लाभ के योग बनेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति के आसार हैं। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग रहेगा।
 
वृषभ: आपके लिए सूर्य का गोचर मिला जुला रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। हालांकि पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की मिलेगी। लेकिन दूसरी तरफ स्वास्थ्य मामलों में धन खर्च होने के भी आसार हैं। 
 
मिथुन: बनते हुए काम बिगड़ने के आसार रहेंगे। धैर्यशीलता में कमी आएगी। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में विस्तार होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। 
 
कर्क: आपको क्रोध करने से बचना चाहिए। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। बौद्धिक कार्यों से धर्नाजन होगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। 
 
सिंह: धर्म कर्म के प्रति रूचि बढ़ेगी। पिता की सेहत कुछ बिगड़ सकती है। नए मित्र बनेंगे। नौकरी में बदलाव संभव है। धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं।
 
कन्या: कारोबार में बढ़ोतरी होगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। नौकरी में परिवर्तन होने के आसार हैं। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। 
 
तुला: आत्म विश्वास भरपूर रहेगा। घर-परिवार की सुख सुविधाओं का विस्तार होगा। जीवन साथी से किसी न किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ नया हो सकता है, परिश्रम की अधिकता रहेगी। 
 
वृश्चिक: परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। खान-पान के प्रति सचेत रहें नहीं तो स्वास्थ्य में गड़बड़ी हो सकती है। किसी पुराने मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी।
 
धनु: धैर्यशीलता में कमी आएगी, आत्म संयत रहें। वाणी का प्रभाव बढ़ेगा, किसी धार्मिक सत्संगी कार्यक्रम में जाना हो सकता है। रहन-सहन में असहज रहेंगे, मीठे खान-पान की ओर रूझान बढ़ेगा। सं
 
मकर: आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। खर्चे बढ़ने के आसार हैं। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। स्वास्थ्य मामलों पर धन ज्यादा खर्च होगा। नौकरी में परिवर्तन होने के आसार हैं। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। 
 
कुंभ: वाणी में विनम्रता लाएं। वाद विवाद से दूर रहने की कोशिश करें। संचित धन में वृद्धि होगी, नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति के आसार दिखाई दे रहे हैं। लाभ में वृद्धि की संभावना है। 
 
मीन: घर परिवार के लोगों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। अपने बोलने पर नियंत्रण रखें। नौकरी में किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है, आय में वृद्धि होगी।

ALSO READ: 16 जुलाई 2020 को सावन की सूर्य संक्रांति : 12 राशियों की बदलेगी ज़िंदगी

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

चातुर्मास कब से होंगे प्रारंभ, क्या है इसका महत्व?

मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण, जानिए प्रभाव और अचूक उपाय

केतु का सिंह राशि में चल रहा है गोचर, 3 राशियां रहेंगी टॉप पर, अभी भी कर लें ये 5 उपाय

शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण में मेष राशि, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगा लाभ?

दुनिया की प्रमुख विचारधाराएं कौन-कौन सी हैं? जानिए पूरी सूची और उनकी खासियतें

सभी देखें

नवीनतम

15 June Birthday: आपको 15 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 जून 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (14 जून, 2026)

14 June Birthday: आपको 14 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 जून 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख