Hanuman Chalisa

वैशाख पूर्णिमा पर रहें सावधान और करें ये 10 उपाय

Webdunia
मंगलवार, 25 मई 2021 (18:11 IST)
इस बार वैशाख पूर्णिमा के दिन चंद्रग्रहण भी रहेगा। 26 मई 2021 को वैशाख मास की पूर्णिमा को चंद्रग्रहण है। इसी दिन बुद्ध पूर्णिमा, गोरख जयंती, भृगु जयंती और कूर्म अवतार प्रकटोत्सव भी है। इस बार वैशाख पूर्णिमा पर चतुर्ग्रही योग बन रहा है। यानी वृषभ राशि में चार ग्रह चार ग्रह बुध, सूर्य, शुक्र और राहु एक साथ रहेंगे। पूर्णिमा के दिन सर्वार्थ सिद्धि व अमृत सिद्धि योग है, जो इस दिन को और शुभफलदायी बना रहा है। हालांकि चंद्रग्रहण होने से सावधानी रखना भी जरूरी है। आओ जानते हैं इस दिन कौन से 10 उपाय करके आप बचे रह सकते हैं।
 
 
उपाय :
1. अमावस्या या पूर्णिमा के दिन नित्य कर्मों से निवृत्त होकर पवित्र हो जाएं फिर एक मिट्टी का दीपक हनुमानजी के मंदिर में जलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
 
2. इस दिन तुलसी के पत्ते या बिल्वपत्र नहीं तोड़ना चाहिए और तुलसी के साथ भगवान विष्णु की आराधना करना चाहिए। श्री विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र, श्री विष्णु की आरती लाभप्रद है।
 
3. पूर्णिमा की रात में चांद की रोशनी स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होती है। पूर्णिमा की रात में कुछ देर चांदनी में बैठने से मन को शांति मिलती है।
 
4. कुछ देर चांद को देखने से आंखों को ठंडक मिलती है और साथ ही रोशनी भी बढ़ती है।
 
5. इस दिन ध्यान करने से बहुत ही ज्यादा लाभ मिलता है।
 
6. इस दिन किसी भी प्रकार की तामसिक वस्तुओं का सेवन नहीं करना चाहिए।
 
7. इस दिन शराब आदि नशे से भी दूर रहना चाहिए। इसके शरीर पर ही नहीं, आपके भविष्य पर भी दुष्परिणाम हो सकते हैं।
 
8. इस दिन नदी, कुंड या सरोवर में स्नान करने करने से लाभ मिलता है। इस दिन स्नान का कई गुणा फल मिलता है। अगर आप किसी नदी में स्नान करने नहीं जा सकें तो घर में पानी में गंगाजल मिला लें।
 
9. इन दिन दान देने से पुण्यफल की प्राप्ति होती है।
 
10. पूर्णिका का विधिवत रूप से व्रत रखने से रोग और शोक मिट जाते हैं और दिमाग शांत हो जाता है। इस दिन व्रत रखें और भगवान विष्णु की पूजा करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

सभी देखें

नवीनतम

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Navtapa 2026 dates: कब से कब तक रहेगा नौतपा?

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (22 मई, 2026)

22 May Birthday: आपको 22 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 22 मई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख