2 फरवरी 2020 तक शुक्र का कुंभ में गोचर, क्या हो रहा है आपकी राशि पर असर

Webdunia
प्यार, आकर्षण, सुंदरता, दांपत्य सुख और धन-सपंदा का प्रतिनिधि ग्रह शुक्र 8 जनवरी 2020 को तड़के 4.23 बजे कुंभ राशि में प्रवेश कर गया है। शुक्र इस राशि में 2 फरवरी 2020 को रात्रि में 2.16 बजे तक रहेगा। शुक्र का शनि की राशि कुंभ में जाना कई मायनों में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शुक्र और शनि की प्रबल मित्रता है, ऐसे में राशियों पर इसका विशेष प्रभाव होने वाला है।
 
शुक्र का व्यवहार
शुक्र मीन राशि में उच्च का और कन्या राशि में नीच का होता है। यह वृषभ और तुला राशि का स्वामी है। बुध, शनि, राहु और केतु इसके मित्र ग्रह हैं। मंगल और गुरु के साथ यह समान व्यवहार करता है और इसके शत्रु ग्रह हैं सूर्य और चंद्र।
 
राशियों पर प्रभाव
 
मेष: मेष राशि वालों को प्रबल आर्थिक सुख मिलने वाला है। धन, संपत्ति, भूमि, भवन, वाहन सुख की प्राप्ति होगी। लग्जरी लाइफ पर बेतहाशा खर्च करेंगे। कर्ज मुक्ति होगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और दांपत्य सुख में वृद्धि होगी।
 
वृषभ: आपके धन कोष में वृद्धि होने वाली है। रूका हुआ पैसा लौट आएगा। भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे। निवेश, प्रॉपर्टी, बिजनेस में जबर्दस्त लाभ। नौकरीपेशा को तरक्की।
 
मिथुन: आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। दांपत्य जीवन में सुख-सौभाग्य में वृद्धि, नए प्रेम संबंध प्राप्त होंगे। नए वस्त्र और आभूषण खरीदेंगे। किसी मित्र के सहयोग से नया कारोबार स्थापित करेंगे।
 
कर्क: जीवनसाथी के साथ विवादित स्थिति बनेगी। प्रेम संबंध टूटने की कगार तक पहुंच जाएंगे, लेकिन आप संयम से काम लें। आर्थिक मामले अटक सकते हैं। पैसों का निवेश करते समय सावधानी रखें।
 
सिंह: संपत्ति को लेकर परिजनों से मतभेद होंगे। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बनाने में परेशानी आएगी। आपका प्रणय निवेदन अस्वीकार हो जाएगा। पैसों का लेनदेन करते समय सावधानी रखें।
 
कन्या: मानसिक सुख-शांति प्राप्त होगी। जो लोग नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं वे जरूर करें लाभ होगा। नौकरीपेशा को तरक्की मिलेगी। अविवाहितों के विवाह की बात बन जाएगी। 
 
तुला: यंग प्रोफेशनल्स को विदेशों से नौकरी के बेहतरीन ऑफर आएंगे। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होने वाली है। एक खूबसूरत, समझदार लाइफ पार्टनर मिलने वाला है। नए प्रेम संबंध बनेंगे।
 
वृश्चिक: वृश्चिक राशि के सुख-साधनों में जबर्दस्त तरीके से बढ़ोतरी होने वाली है। आप नए बड़े भवन में शिफ्ट हो सकते हैं। जमीन खरीदना चाहते हैं तो जरूर खरीदें। सोने में किया गया निवेश लाभ देगा। 
 
धनु: पैतृक संपत्ति का बंटवारा करने को लेकर कोई निर्णय नहीं हो पाएगा। 2 फरवरी तक प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई सौदा ना करें। प्रेम संबंधों के लिए समय ठीक है। नए रिश्ते बनेंगे। संतान पक्ष को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय ले पाएंगे। 
 
मकर: शुक्र का शनि की राशि में आना इस राशि को लाभ प्रदान करेगा। आर्थिक संपन्नता आएगी। कारोबार को बढ़ाने के लिए कोई महत्वपूर्ण फैसला लेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। अविवाहितों के विवाह की बात बन जाएगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
 
कुंभ: इस राशि के लिए प्रथम स्थान में शुक्र का गोचर होना लाभदायक रहेगा। आपके आकर्षण प्रभाव में वृद्धि होगी। अपनी बातों और बॉडी लैंग्वेज से लोगों को प्रभावित कर लेंगे। धन-संपत्ति की प्राप्ति होगी। प्रॉपर्टी, शेयर मार्केट में निवेश लाभदायक होगा। शुक्र गोचर के दौरान दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। 
 
मीन: आपके खर्च में बढ़ोतरी होगी लेकिन यह खर्च पारिवारिक जरूरतों और भौतिक सुख-संसाधनों पर खर्च होगा। मानसिक सुख-शांति प्राप्त होगी। आपका प्रणय निवेदन स्वीकार हो जाएगा। वैवाहिक प्रस्ताव भी स्वीकार हो जाएगा। नया कारोबार शुरू करने के लिए वक्त अच्छा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Khatu shyam train from indore : इंदौर से खाटू श्याम बाबा मंदिर जाने के लिए कौनसी ट्रेन है?

May 2024 Weekly Forecast: इस सप्ताह में किन राशियों का चमकेगा भाग्य, जानें नए सप्ताह का राशिफल

Guru Gochar : बृहस्पति के वृषभ में होने से 3 राशियों को मिलेंगे अशुभ फल, रहें सतर्क

Char Dham Yatra : छोटा चार धाम की यात्रा से होती है 1 धाम की यात्रा पूर्ण, जानें बड़ा 4 धाम क्या है?

कबूतर से हैं परेशान तो बालकनी में लगाएं ये 4 पौधे, कोई नहीं फटकेगा घर के आसपास

Mohini Ekadashi 2024 : मोहिनी एकादशी व्रत का महत्व और फल

Aaj Ka Rashifal: 13 मई 2024, आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें अपना भविष्‍यफल

13 मई 2024 : आपका जन्मदिन

13 मई 2024, सोमवार के शुभ मुहूर्त

गंगा सप्तमी का त्योहार क्यों मनाया जाता है, जानिए महत्व

अगला लेख