Hanuman Chalisa

गुरु और शुक्र का समसप्तक योग : 12 राशियों के लिए कैसा होगा यह परिवर्तन

Webdunia
31 जुलाई  और 1 अगस्त के दरम्यान शुक्र राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। 31 जुलाई-1 अगस्त को शुक्र मिथुन राशि में प्रवेश करने वाले हैं। शुक्र के मिथुन राशि में गोचर के साथ राहु और बुध भी होंगे। 
 
वहीं धनु राशि में गुरु के साथ केतु भी मौजूद होंगे। इन ग्रहों की एक-दूसरे के सातवें घर में दृष्टि होगी। दरअसल ज्योतिष शास्त्र में गुरु और शुक्र को एक-दूसरे का शत्रु माना गया है। इन ग्रहों के समसप्तक योग से 12 राशियां प्रभावित होंगी।
 
मेष- पराक्रम बढ़ेगा। धन से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी। भाई-बहन के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी। चिढ़चिढ़ापन दूर होगा। नौकरी और व्यापार की दिक्कतें भी इस वक्त दूर हो सकती हैं। हनुमान चालीसा पढ़ने और हनुमान जी को सफेद पुष्प अर्पित करने से लाभ होगा।
 
वृषभ-गुरु और शुक्र का यह योग इस राशि के लिए लाभकारी साबित होगा। इस दौरान आपके पारिवारिक जीवन में सुधार देखने को मिलेंगे। साथ ही परिवार के साथ अच्छा समय भी बीतेगा। आपकी भाषा मधुर और लोगों को प्रभावित करने वाली होगी। इस दौरान आप अपने ऊपर थोड़ा धन खर्च भी कर सकते हैं। 
 
मिथुन- शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको नया पद मिल सकता है। आप सदैव नया सीखने के लिए तत्पर रहेंगे और आय के नए साधन भी बनेंगे। इस दौरान आपके बिजनेस में भी बढ़ोत्तरी के अवसर बन सकते हैं, जिसका लाभ आपको भविष्य में होगा।
 
कर्क- व्यवहार में चिढ़चिढ़ेपन के चलते पिछले काफी समय से जो नुकसान हो रहा था, वो अब दूर हो सकता है। घर में सुखों का निवास होगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। अविवाहितों के विवाह के योग बनेंगे। फैशन के मामले में खर्चे बढ़ सकते हैं।
 
सिंह -मनोकामनाएं पूरी होंगी। इसके अलावा आप विदेश यात्रा का सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए शुभ है। आपके कार्यक्षेत्र में आपको तारीफ मिलेगी। इस राशि की महिलाओं को धन लाभ भी हो सकता है। इसके अलावा सरकारी योजना का भी लाभ मिलेगा।
 
कन्या- शारीरिक कष्ट हो सकता है। मानसिक चिंता में वृद्धि होगी। व्यर्थ धन हानि होगी। कार्यक्षेत्र में संकट आएंगे। शत्रु प्रभावी होंगे। स्त्री जाति से कष्ट होगा। लोगों से बेवजह विवाद बढ़ेगा।
 
तुला- पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी। साथ ही ज्ञान में भी इजाफा होगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी इस राशि के जातकों को शुभ संदेश मिल सकता है। शादीशुदा लोगों का पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।
 
वृश्चिक-संकटों से मुक्ति मिलेगी। धन की स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन खर्चों में तेजी से इजाफा होगा। संबंधियों से लाभ हो सकता है। प्रेम संबंध सफल होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मानसिक चिंताएं नहीं रहेंगी। नौकरी में चल रही दिक्कतें दूर हो सकती हैं।
 
धनु-सामाजिक स्तर उठने के साथ मान-सम्मान में भी इजाफा होगा। आपके गिले-शिकवे भी दूर होंगे। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी और घर में किसी नए सदस्य का आगमन भी हो सकता है। ससुराल पक्ष से जातकों को लाभ मिलेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी।
 
मकर-शत्रुओं से संभलकर रहना होगा। शत्रु प्रभावी होंगे। साझेदारी से हानि होगी। जीवनसाथी से मतभेद होंगे। दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना है। मानसिक तनाव बढ़ेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। दाम्पत्य सुख की हानि होगी। प्रेम संबंध असफल होंगे।
 
कुंभ- पुत्र से लाभ हो सकता है। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शत्रु पराजित होंगे। संतान प्राप्ति के योग बनेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। प्रेम संबंध सफल होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पर्यटन के अवसर प्राप्त होंगे। भूमि, भवन, वाहन खरीदने के योग बनेंगे।
 
मीन- वाहन या जमीन की खरीदारी के लिए यह समय काफी शुभ रहेगा। इस दौरान किया गया निवेश लंबे समय तक लाभ देगा। सुखों की प्राप्ति होगी। खर्चे कम होंगे। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

Vastu tips for gifting watch: बर्थडे पर बच्चों को घड़ी गिफ्ट देने से क्या होता हैं?

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (27 मई, 2026)

27 May Birthday: आपको 27 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 मई 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

ज्योतिष विश्लेषण: जून माह में कैसा रहेगा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिदृष्य

अगला लेख