khatu shyam baba

Vivah Muhurat in July 2021: जुलाई में विवाह के केवल 5 मुहूर्त हैं, जानिए यहां

Webdunia
हिन्दू पंचांग के अनुसार वर्ष 2021 में विवाह मुहूर्त कम हैं। साल के शुरू में जहां गुरु तारा अस्त और बृहस्पति के कारण वर्ष के शुरुआती महीनों में विवाह नहीं हो पाएं। इस बार आषाढ़ मास 25 जून से शुरू हो गया है, जो कि 24 जुलाई तक रहेगा। इस मास में कई पर्व और त्योहार आ रहे हैं, जिसमें खास चातुर्मास, योगिनी एकादशी, आषाढ़ पूर्णिमा और देवशयनी एकादशी रहेगी। 
 
पंचांग के अनुसार इसके अलावा जुलाई माह में विवाह के केवल 5 ही शुभ मुहूर्त हैं। पहला शुभ मुहूर्त 1 जुलाई को है, वही आखिरी यानी 5वां शुभ विवाह मुहूर्त 16 जुलाई को है। जुलाई 2021 में 1, 2, 6, 12 और 16 तारीख को ही शुभ मांगलिक विवाह के कार्य हो सकेंगे।

यहां पढ़ें विवाह योग और नक्षत्र का शुभ संयोग- 
 
1. हिंदू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि यानी गुरुवार, 1 जुलाई 2021 को उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में शादी के लिए बहुत ही उत्तम शुभ मुहूर्त का योग बन रहा है। 
 
2. 02 जुलाई 2021, शुक्रवार को शादी का दूसरा खास योग बन रहा है। इस दिन आषाढ़ कृष्ण अष्टमी तिथि तथा रेवती नक्षत्र का शुभ योग बन रहा है।
 
3. तीसरा शुभ विवाह मुहूर्त 06 जुलाई 2021, मंगलवार को बन रहा है। इस दिन आषाढ़ कृष्ण द्वादशी तिथि है। इस दिन रोहिणी नक्षत्र का योग मंगलकारी रहेगा।
 
4. जुलाई माह में शादी का चौथा विवाह मुहूर्त आषाढ़ शुक्ल द्वितीया तिथि को मघा नक्षत्र में बन रहा है, जोकि 12 जुलाई 2021, सोमवार को बन रहा है।
 
 
5. जुलाई माह में शादी का 5वां और आखिरी विवाह मुहूर्त आषाढ़ शुक्ल सप्तमी तिथि को हस्त नक्षत्र में बनेगा, जो 16 जुलाई 2021, शुक्रवार को बन रहा है।

शादी के विवाह मुहूर्त 16 जुलाई तक है। उसके बाद अगले चार माह तक विवाह के मुहूर्त नहीं है। साल के अंत में यानी नवंबर से विवाह मुहूर्त आरंभ होंगे। ज्ञात हो कि 12 जुलाई को ऐतिहासिक जगन्नाथ रथयात्रा के बाद आषाढ़ शुक्ल एकादशी यानी 20 जुलाई 2021 से जगत के पालनहार भगवान श्री विष्णु 4 माह के लिए क्षीरसागर में विश्राम करेंगे। 

- आरके.
 
ALSO READ: चातुर्मास : 4 माह के लिए श्रीविष्णु बालि के यहां योगनिद्रा में सो जाते हैं, शिवजी संभालते हैं सृष्टि का संचालन

ALSO READ: Shami Plant: क्यों करते हैं शमी वृक्ष की पूजा, जानें इसका धार्मिक महत्व और पूजा विधि

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

होली पर दिखेगा चंद्र ग्रहण का दुर्लभ ग्रस्तोदय नजारा, भारत के इस शहर से दिखेगा खास दृश्य

Holi puja remedies 2026: होलिका दहन के दिन करें मात्र 5 उपाय, संपूर्ण वर्ष रहेगा शुभ

भविष्यवाणी: ईरान-इजराइल युद्ध बनेगा विश्वयुद्ध की शुरुआत? भारत बनेगा महाशक्ति

Khagras Chandra Grahan 2026: खग्रास चंद्र ग्रहण का राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव

होली पर गुलाल गोटा की परंपरा कहां से आई? मुस्लिम कारीगरों से क्या है इसका रिश्ता

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (06 मार्च, 2026)

06 March Birthday: आपको 6 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

चीन के नास्त्रेदमस की ईरान-अमेरिका युद्ध पर 3 भविष्यवाणियां, 2 सच होने का दावा, तीसरी से बढ़ी चिंता

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 6 मार्च 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

कब छ्टेंगे युद्ध के बादल, क्या 'अंगारक योग' है कारण?

अगला लेख