Dharma Sangrah

सपने में सफेद जानवर और पक्षी देखें तो खुल जाएगी किस्मत

Webdunia
गुरुवार, 27 जनवरी 2022 (14:53 IST)
White Animal and Birds Dreams: अधिकतर सपने इसलिए आते हैं कि ऐसे दृ‍श्य हमने देखा होगा। अधिकतर सपने हमें हमारी दिनचर्या में किए गए कार्य से प्राप्त होते हैं। सपने आने के कई कारण हो सकते हैं। परंतु सपने में सपेद प्राणियों को देखना शुभ माना जाता है। आओ जानते हैं कि वे 5 सफेद प्राणी कौनसे हैं जिन्हें सपने में देखने से भाग्य जागृत हो जाता है।
 
 
1. सफेद उल्लू : सपने में सफेद उल्लू देखना किसी बड़े इंसान से मुलाकात के साथ ही धन समृद्धि के मार्ग खुलना माना जाता है। उल्लू दर्शन का अर्थ है कि साक्षात लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी।
 
2. सफेद शेर : सपने में सफेद शेर को देखने का अर्थ है कि आपको अपने शत्रुओं पर आसानी से विजय प्राप्त होगी और कोर्ट कचहरी के कार्यों में भी विजयी मिलेगी। इसका यह अर्थ भी है कि आपके जीवन में सुख शांति आएगी, कार्य क्षेत्र में उन्नती करेंगे। करियर क्षेत्र में तरक्की मिलेगी। जीवन में आ रही हर चुनौती कासमाधान होगा।
 
3. सफेद मोर : सपने में सफेद मोर देखने का अर्थ है कि जीवन में खुशियां और संपन्नता आने वाली है। मोर पर बैठे हुए शनि देव का दिखना खूब धन और संपन्नता मिलने का संकेत माना गया है। इसका मतलब यह भी है कि आप जीवन में कोई बड़ी उपलब्धि आप हासिल करने वाले हैं। आपके प्रयास सफल होंगे।
 
4. सफेद हाथी : सफेद हाथी देवराज इंद्र का वाहन ऐरावत है। सपने में सफेद हाथी को देखने के कई संकेत हैं जैसे यदि आप उस पर बैठे हैं तो आप का राजयोग प्रारंभ हुआ यह समझो। यह सफेद हाथी दिखाई देता है तो यह समझो कि हमें कहीं से अपार धन मिलने वाला है नौकरी लगने वाली है।  आपके जीवन में अचानक से अच्छे बदलाव होंगे, साथ ही धन-धान्य और सुख समृद्धि की प्राप्ति भी होगी।
 
5. सफेद हंस : सपने में सफेद हंस देखने का अर्थ है कि आपके घर में कोई मांगलिक शुभ कार्य संपन्न होने वाला है और आपको अपार धन मिलने की संभावना है।
 
6. सफेद नाग : सपने में सफेद नाग देखने का अर्थ है कि जल्द ही आपकी किस्मत खुलने वाली है। सपने में सफेद या सुनहरा या चमकीला सांप नजर आए, तो यह भी कहा जाता है कि पूर्वजों और भगवान शिव का आशीर्वाद मिलेगा।
 
7. सफेद अश्व : सफेद अश्व को सपने में देखने से करियर में सफलता के संकेत मिलते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Rang Panchami 2026: रंगपंचमी का महत्व और कथा

Happy Holi Wishes 2026: रंगों के त्योहार होली पर अपनों को भेजें ये 10 सबसे मंगलकारी शुभकामनाएं

क्या भारत को भी युद्ध में धकेलेगा खग्रास चंद्र ग्रहण, क्या कहते हैं ग्रह गोचर

होलिका दहन: शाप, वरदान और अनन्य भक्ति की विजय

Rang Panchami 2026: किस देवता को कौन-सा रंग चढ़ाने से मिलती है कृपा? जानिए पूजा विधि

सभी देखें

नवीनतम

08 March Birthday: आपको 8 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 8 मार्च 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Horoscope for the week: नए हफ्ते का साप्ताहिक राशिफल, जानें 9 से 15 मार्च 2026 तक

ग्रहों के बदलाव से 19 मार्च के बाद 5 राशियों का जीवन पूरी तरह से बदल जाएगा

Rang Panchami 2026: किस देवता को कौन-सा रंग चढ़ाने से मिलती है कृपा? जानिए पूजा विधि

अगला लेख