लाल किताब से जानिए मंगल की शुभता

अनिरुद्ध जोशी
लाल किताब के अनुसार मंगल नेक और मंगल बद अर्थात शुभ और अशुभ दोनों को अलग-अलग मानते हुए उनके देवता और अन्य सभी बातें अलग-अलग कही गई हैं। मंगल नेक के देवता हनुमानजी हैं और मंगल बद के जिन्न या भूत। यहां प्रस्तुत है- मंगल के जातक पर अशुभ और शुभ प्रभाव के अलावा अशुभ मंगल के उपाय।

मंगल नवग्रहों में से एक है। लाल आभायुक्त दिखाई देने वाला यह ग्रह जब धरती की सीध में आता है तब इसका उदय माना जाता है। उदय के पश्चात 300 दिनों के बाद यह वक्री होकर 60 दिनों तक चलता है। बाद में फिर सामान्य परिक्रमा मार्ग पर आकर 300 दिनों तक चलता है। ऐसी स्थिति में मंगल का अस्त होना कहा गया है।
 
लाल किताब के अनुसार मंगल नेक और मंगल बद अर्थात शुभ और अशुभ दोनों को अलग-अलग मानते हुए उनके देवता और अन्य सभी बातें अलग-अलग कही गई हैं।

मंगल नेक के देवता हनुमानजी हैं और मंगल बद के जिन्न या भूत। यहां प्रस्तुत है- मंगल के जातक पर अशुभ और शुभ प्रभाव के अलावा अशुभ मंगल के उपाय।
 

अशुभ मंगल के लक्षण
 
* यदि मंगल बहुत ज्यादा अशुभ हो तो बड़े भाई के नहीं होने की आशंका प्रबल मानी गई है।
 
* भाई हो तो उनसे दुश्मनी होती है।
 
* बच्चे पैदा करने में अड़चनें आती हैं। पैदा हो जाए तो उनकी मौत होने का खतरा बना रहता है।
 
* मंगल बुरा होने पर एक आंख से दिखना बंद हो सकता है।
 
* शरीर के जोड़ काम नहीं करते हैं। रक्त की कमी या अशुद्धि हो जाती है।
 
* चौथे और आठवें भाव में मंगल अशुभ माना गया है।
 
* किसी भी भाव में मंगल अकेला हो तो पिंजरे में बंद शेर की तरह है।
 
* सूर्य और शनि मिलकर मंगल बद बन जाते हैं।
 
* मंगल के साथ केतु हो तो अशुभ हो जाता है।
 
* मंगल के साथ बुध होने से भी अच्‍छा फल नहीं मिलता है।
 
 

शुभ मंगल की निशानी 
 
* मंगल नेक सेनापति का स्वभाव रखता है। ऐसा व्यक्ति न्यायप्रिय और ईमानदार रहता है।
 
* शुभ हो तो साहसी, शस्त्रधारी व सैन्य अधिकारी बनता है या किसी कंपनी में लीडर या फिर श्रेष्ठ नेता।
 
* मंगल अच्छाई पर चलने वाला ग्रह है किंतु मंगल को बुराई की ओर जाने की प्रेरणा मिलती है तो यह पीछे नहीं हटता और यही उसके अशुभ होने का कारण है।
 
* सूर्य और बुध मिलकर शुभ मंगल बन जाते हैं।
 
* दसवें भाव में मंगल का होना अच्‍छा माना गया है।


 
मंगल के उपाय  
 
* जिसका मंगल बद है उसे निरंतर हनुमानजी की भक्ति करते रहना चाहिए।
 
* मंगल खराब की स्थिति में सफेद रंग का सूरमा आंखों में डालना चाहिए।
 
* घर से बाहर निकलते समय गुड़ खाना चाहिए।
 
* भाई और मित्रों से संबंध अच्‍छे रखना चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Oldest religion in the world: दुनिया का सबसे पुराना धर्म कौनसा है?

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Mahabharat : महाभारत में जिन योद्धाओं ने नहीं लड़ा था कुरुक्षेत्र का युद्ध, वे अब लड़ेंगे चौथा महायुद्ध

Daan punya: यदि आप भी इस तरह से दान करते हैं तो कंगाल हो जाएंगे

Lakshmi prapti ke upay: माता लक्ष्मी को करना है प्रसन्न तो घर को इस तरह सजाकर रखें

17 मई 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

Mohini Ekadashi : मोहिनी एकादशी पर बन रहे हैं शुभ योग संयोग, इस दिन करेंगे ये उपाय तो लक्ष्मी नारायण होंगे प्रसन्न

Vrishabha Sankranti 2024: सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से क्या होगा 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Seeta Navmi : सीता नवमी पर जरूर करें ये काम, घर में रुपयों की कभी नहीं होगी तंगी

Aaj Ka Rashifal: शुभ समाचारों वाला रहेगा आज का दिन, पढ़ें 16 मई का राशिफल