Hanuman Chalisa

कुंडली के कौनसे ग्रह दिलाते हैं देवी सरस्वती का आशीर्वाद

Webdunia
शनिवार, 5 फ़रवरी 2022 (09:59 IST)
Vasantotsav festival 2022: 5 फरवरी 2022 को बसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती की पूजा और आराधना की जाती है। माता सरस्वती ज्ञान, विद्या, वाणी, गायन और वादन की देवी है। आओ जानते हैं कि कुंडली के कौनसे ग्रह दिलाते हैं देवी सरस्वती का आशीर्वाद।
 
 
राहु ग्रह : लाल किताब के ज्योतिष के अनुसार राहु ग्रह माता सरस्वती का प्रतिनिधित्व करता है। वैदिक ज्योतिष में राहु छाया ग्रह है और देवी दुर्गा को छायारूपेण कहा गया है। दुर्गा पूजा से राहु के सभी अनिष्ट समाप्त होते हैं। राहु के लिए इष्ट देवी मां सरस्वती को माना गया है। लाल किताब में दुर्गा सप्तशती के प्रथम अध्याय का पाठ राहु का अचूक उपाय बताया गया है। नवरात्रि में सप्तमी के दिन सरस्वती का आह्वान किया जाता है।
 
राहु ग्रह और बुध ग्रह को अनुकूल बनाने से माता सरस्वती का आशीर्वाद मिलता है।
 
सरस्वती योग: यदि किसी की कुंडली में 3, 6 और 8वें घर को छोड़कर किसी स्थान में गुरु, शुक्र और बुध लग्न से दशम तक एक साथ या अलग-अलग बैठे हों तो सरस्वती योग बनता है। इसका मतलब है कि गुरु, शुक्र और बुध एक साथ या कोई दो ग्रह या तीनों ग्रह अलग-अलग 1, 2, 4, 5, 7, 9 या 10 भाव में हों तो यह योग बनता है।
 
बुध ग्रह से बनने वाले योग : बुध ग्रह ज्ञान और बुद्धि देने वाला ग्रह है। गणेशजी के साथ माता सरस्वती की पूजा करने से यह ग्रह उत्तम फल देता है। बुध ग्रह के कारण ही बुध योग और बुधादित्य योग बनता है। 
 
कुंडली में गुरु लग्न में हो, चंद्रमा केंद्र में, चंद्रमा से द्वितीय भाव में राहु और राहु से तृतीय भाव में सूर्य और मंगल तो बुध योग बनता है। इस योग का जातक ज्ञानवान होता है और वह बहुआयामी शिक्षा प्राप्त करता है। इसी प्रकार सूर्य और बुध किसी भाव में एक साथ बैठे हों तो जातक बुद्धिमान होता है। अगर यह योग केन्द्र या त्रिकोण में बने और मित्र ग्रह की राशि में बने तो ज्यादा प्रभावी होता है। कुंडली में शंख योग भी शिक्षा को बढ़ावा देता है। यदि लग्न बली हो और पंचमेश व षष्ठेश एक दूसरे से केन्द्र में हों तो शंख योग बनता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

सोमवार से रविवार तक करें ये अचूक उपाय, हर दिन चमकेगी किस्मत

देवगुरु बृहस्पति का कर्क राशि में महागोचर: किस्मत चमकाने और गुरु दोष दूर करने के लिए जरूर करें ये 7 अचूक उपाय

साल का सबसे बड़ा महागोचर: 2 जून 2026 को देवगुरु बृहस्पति का कर्क राशि में प्रवेश, जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल

Lunar Eclipse 2026: साल के दूसरे चंद्र ग्रहण की 5 बड़ी और रोचक बातें

Bada Mangal 2026: बड़ा मंगल: नवाबों के शहर से कैसे शुरू हुई बजरंगबली की ये खास परंपरा, पढ़ें गौरव गाथा

सभी देखें

नवीनतम

राहु का गोचर: 5 राशियों के लिए खुले हैं तरक्की के बंद दरवाजे, अभी भी बचा है समय

सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण: जानिए किन राशियों पर रहेगा इसका सीधा और बड़ा असर

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (08 जून, 2026)

08 June Birthday: आपको 8 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 8 जून 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख