Hanuman Chalisa

कैसे जानें कि आपकी कुंडली में है बृहस्पति (गुरु) का दोष

Webdunia
* ऐसे समझे आपकी कुंडली में हैं बृहस्पति का दोष 
 
हिन्दू धर्म में गुरुवार को सबसे बड़ा दिन माना जाता है। इसी दिन मंदिर में जाने का विधान है। जिस तरह गुरु हमारे सौर परिवार की अंतरिक्ष की उल्का पिंडों या अन्य खतरों से रक्षा करता है उसी तरह यह हमारे परिवार की भी रक्षा करता है। 
 
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों में सबसे बड़ा ग्रह है बृहस्पति (Planet Jupiter), जिसे गुरु भी कहा जाता है। लाल किताब के अनुसार कुंडली में गुरु के दोषपूर्ण होने की स्थिति के बारे में विस्तार से बताया गया है। यहां जानिए कैसे खराब होता गुरु ग्रह... 
 
कैसे होता गुरु खराब-
 
* 2, 5, 9, 12वें भाव में बृहस्पति के शत्रु ग्रह हों या शत्रु ग्रह उसके साथ हों तो बृहस्पति मंदा होता है।
 
* यदि बृहस्पति कुंडली की उच्च राशि के अलावा 2, 5, 9, 12वें भाव में हो तो भी शुभ होता है, लेकिन लोग अपने कर्मों से इसे अशुभ कर लेते हैं।
 
* घर में हवा आने वाले रास्ते यदि खराब हैं तो गुरु भी खराब हो जाएगा।
 
* दक्षिण का द्वार भी ‍गुरु के खराब होने की निशानी है।
 
* ईशान कोण यदि दूषित है तो गुरु भी खराब हो जाएगा।
 
* कुछ लोग किसी बाबा या गुरु के प्रभाव में आकर अपने विचारों को दूषित कर लेते हैं।
 
* कुछ लोग माला आदि पहने लग जाते हैं या दाढ़ी बढ़ा लेते हैं तो उनका गुरु खराब हो जाता है।
 
* जिनके सिर पर चोटी के स्थान से बाल उड़ जाते हैं, तो समझो उनका गुरु खराब है।
 
* आपका अपने पिता से विवाद चलता रहता है तो भी गुरु खत्म हो जाएगा।
 
* व्यक्ति अकारण झूठ बोलता रहता है तो भी गुरु अपना अच्छा असर देना बंद कर देता है।
 
* शराब पीने और मांस खाते रहने से भी कुंडली में गुरु नष्ट हो जाता है।

ALSO READ: जब अशुभ हो बृहस्पति तो मिलते हैं ऐसे संकेत

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (28 मई, 2026)

28 May Birthday: आपको 28 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 मई 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

संभलकर! 7 जून से लगने जा रहा है विष्कुंभ योग, इन 3 राशियों की बढ़ सकती है टेंशन

जून 2026 के ग्रह गोचर: किस राशि पर पड़ेगा सबसे बड़ा असर?

अगला लेख