Hanuman Chalisa

मई 2023 में कौन से ग्रह परिवर्तन होंगे? एक नजर में Grah gochar in May 2023

Webdunia
Grah gochar in May 2023 : गुरु, शनि, राहु और केतु को छोड़कर करीब करीब सभी प्रति माह ग्रह परिवर्तन करते हैं। अप्रैल माह में गुरु का राशि परिवर्तन हुआ था। आओ जानते हैं कि मई माह 2023 में कौन कौन से ग्रह अपनी राशि परिवर्तन कर रहे हैं।
 
चंद्र : यह ग्रह हर सवा दो दिन में राशि बदलता है।
 
सूर्य : 14 अप्रैल को सूर्य ने मेष राशि में प्रवेश किया था और अब वे वृषभ राशि में 15 मई 2023 को दोपहर 11:32 बजे प्रवेश करेंगे, जहां वे 5 जून 2023 की शाम 18:07 बजे तक रहने के बाद मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। 

मंगल : यह ग्रह मिथुन राशि से निकलकर 10 मई 2023 की दोपहर 13:44 बजे कर्क राशि में गोचर करने लगेगा, जहां ये 1 जुलाई 2023 की प्रातः 1:52 बजे रहने के बाद सिंह राशि में प्रवेश कर जाएगा।
 
बुध : बुध ग्रह इस वर्ष मेष राशि में हैं और 21 अप्रैल को वक्री हो गए थे और अब वे 15 मई 2023 को प्रातः 8:30 पर वक्री अवस्था से निकलकर मार्गी अवस्था में भ्रमण करेंगे। बुध ग्रह 31 मार्च से मेष राशि में हैं।
गुरु : बृहस्पति ग्रह ने 22 अप्रैल को मेष राशि में प्रवेश किया था और 27 अप्रैल को वो अस्त अवस्था से निकलकर उदय हुए थे। 28 मार्च को मीन राशि में अस्त हो गए थे। यह ग्रह 4 सितंबर को शाम 4:58 पर वक्री अवस्था में आएंगे और 31 दिसंबर 2023 को प्रातः काल 7:08 पर वक्री अवस्था से बाहर निकलेंगे। 
 
शुक्र : शुक्र ग्रह का मिथुन राशि में 2 मई 2023 की दोपहर 13:46 बजे गोचर होगा, जहां यह 30 मई 2023 की शाम 19:39 बजे तक रहने के बाद कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
 
शनि : शनि ग्रह कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। 30 जनवरी को यह कुंभ राशि में अस्त हो गया था। अब शनि का कुंभ राशि में उदय 06 मार्च 2023 को हुआ था। शनि ग्रह ने 17 जनवरी 2023 को शाम के समय 5:04 पर कुंभ राशि में प्रवेश किया था। यह ग्रह 17 जून 2023 को रात्रि 10:48 बजे से वक्री हो जाएंगे और 4 नवंबर 2023 को प्रातः काल 8:26 पर एक बार फिर से मार्गी अवस्था में आ जाएंगे।
 
राहु और केतु : राहु ग्रह 30 अक्टूबर की दोपहर 2:13 बजे अपनी वक्री चाल चलते हुए मेष राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। केतु ग्रह इस दौरान तुला से निकलकर कन्या में प्रवेश करेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

सोमवार से रविवार तक करें ये अचूक उपाय, हर दिन चमकेगी किस्मत

देवगुरु बृहस्पति का कर्क राशि में महागोचर: किस्मत चमकाने और गुरु दोष दूर करने के लिए जरूर करें ये 7 अचूक उपाय

साल का सबसे बड़ा महागोचर: 2 जून 2026 को देवगुरु बृहस्पति का कर्क राशि में प्रवेश, जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल

Lunar Eclipse 2026: साल के दूसरे चंद्र ग्रहण की 5 बड़ी और रोचक बातें

Bada Mangal 2026: बड़ा मंगल: नवाबों के शहर से कैसे शुरू हुई बजरंगबली की ये खास परंपरा, पढ़ें गौरव गाथा

सभी देखें

नवीनतम

उच्च के गुरु का 3 राशियों पर पड़ेगा मिलाजुला प्रभाव, 5 उपायों से 100 प्रतिशत मिलेगा लाभ

Mulank Horoscope 2026: साप्ताहिक अंक राशिफल (8 से 14 जून 2026): जानें आपका मूलांक क्या कहता है?

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (06 जून, 2026)

06 June Birthday: आपको 6 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 6 जून 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख