सास और बहू में हो रही है अनबन तो ये 9 उपाय सुधार देंगे संबंध

Webdunia
सास और बहू का रिश्ता बड़ा नाजुक होता है। कई बार दोनों पक्ष सही होते हैं पर आमने-सामने आ जाते हैं। वैसे तो इसके कई सामाजिक, पारिवारिक और मनोवैज्ञानिक कारण हैं लेकिन कुछ ज्योतिष के उपाय भी रिश्तों को मधुर बनाने में मददगार सिद्ध हो सकते हैं। 
 
1- दोनों के बीच रिश्ते अच्छे रहें इसके लिए जरूरी है कि सुबह सूर्योदय से पहले घर में झाड़ू लगाकर कूड़ा बाहर कर दें। घर को साफ रखें।
 
2- यदि बहू रोज सुबह सूर्य भगवान को गुड़ मिला हुआ जल चढ़ाएंगी तो उनकी सास उनसे खुश रहेगी।
 
3- सास से अपने संबंध अच्छे करने के लिए मंगलवार को सूजी का हलवा बनाकर उसे मंदिर के बाहर बैठे गरीबों में बांटें।
 
4- अगर दोनों में लड़ाइयां ज्यादा हो रहीं हैं तो दोनों गले में चांदी की चेन पहनें। दोनों एक-दूसरे से सफेद वस्तु का आदान-प्रदान ना करें।
 
5- बहू यदि सास को साफ मन से 12 लाल और 12 हरी कांच की चूड़ियां भेंट करती है तो इससे दोनों के बीच के मतभेद कम होते हैं।
 
6- घर की बहू रोजाना पूजा के पश्चात माथे पर हल्दी या केसर की बिंदी लगाएं। 
 
7- अगर दोनों के बीच हमेशा झगड़ा रहता है तो बहू मां दुर्गा या मां गौरी को सुनहरे लाल रंग की साड़ी चढ़ाएं और फिर उसे अपनी सास को भेंट करें। सास चाहें तो ऐसा बहू के साथ कर सकती हैं।
 
8- दोनों चांदी का चौकोर टुकड़ा हमेशा अपने पास रखें। 
 
9-  दोनों चांदी की ठोस गोली अपने साथ रखें। 
 
- इन सब उपायों के साथ जरूरी है कि सास बहू को अपनी बेटी की तरह रखें और बहू भी सास को अपनी मां समान प्यार दें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Khatu shyam train from indore : इंदौर से खाटू श्याम बाबा मंदिर जाने के लिए कौनसी ट्रेन है?

May 2024 Weekly Forecast: इस सप्ताह में किन राशियों का चमकेगा भाग्य, जानें नए सप्ताह का राशिफल

Guru Gochar : बृहस्पति के वृषभ में होने से 3 राशियों को मिलेंगे अशुभ फल, रहें सतर्क

Char Dham Yatra : छोटा चार धाम की यात्रा से होती है 1 धाम की यात्रा पूर्ण, जानें बड़ा 4 धाम क्या है?

कबूतर से हैं परेशान तो बालकनी में लगाएं ये 4 पौधे, कोई नहीं फटकेगा घर के आसपास

Maa lakshmi : मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तुलसी पर चढ़ाएं ये 5 चीज़

16 मई 2024 : आपका जन्मदिन

16 मई 2024, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Baglamukhi Jayanti 2024, बगलामुखी जयंती, जानें शुभ समय, मंत्र और पूजा विधि

अगला लेख