Hanuman Chalisa

गुरुवार, 17 सितंबर 2020 : आज किस राशि को मिलेंगे शुभ समाचार, पढ़ें भविष्यफल

Webdunia
* राशि अनुसार आजमाएं, आज यह शुभ उपाय...


मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : कोर्ट-कचहरी व सरकारी कार्यालयों में रुके काम पूर्ण होंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। आय के साधनों में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। मित्रों के साथ समय सुखद व्यतीत होगा। लाभ होगा।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : यात्रा सफल रहेगी। किसी व्यक्ति से धोखा खा सकते हैं। भूमि व भवन संबंधी काम लाभदायक रहेंगे। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। घर-बाहर सभी तरफ से सफलता प्राप्त होगी। प्रसन्नता रहेगी। चोट व रोग से बचें।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य में सफलता प्राप्त करेगा। किसी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। मनोरंजन का अवसर प्राप्त होगा। रोजगार में वृद्धि होगी। शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। लाभ होगा।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : कोई पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। किसी व्यक्ति से व्यर्थ ही विवाद हो सकता है। भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। दु:खद समाचार मिलने की आशंका है, धैर्य रखें। भागदौड़ रहेगी। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : व्यस्तता के चलते थकान रह सकती है। प्रयास सफल रहेंगे। रुके कार्य पूरे होंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : घर में अतिथियों का आगमन होगा। उन पर व्यय होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। कोई हानि हो सकती है। नए मित्र बनेंगे। व्यापार ठीक चलेगा।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी काफी समय से अटके काम के पूरे करने में सफलता मिलेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। चोट व रोग से बचें। अप्रत्याशित लाभ होने की संभावना है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। प्रसन्नता रहेगी।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी पुराने रोग से परेशानी हो सकती है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी व्यक्ति से अकारण विवाद हो सकता है। विवेक से कार्य करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। व्यापार ठीक चलेगा।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ कें केतवे नम:।'
 
आज का भविष्य : शत्रु शांत रहेंगे। थकान व कमजोरी रह सकती है। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों तथा रिश्तेदारों की सहायता कर पाएंगे। आर्थिक स्‍थिति सुदृढ़ रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ कें केतवे नम:।'
 
आज का भविष्य : परिवार के छोटे सदस्यों की स्वास्‍थ्‍य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बनेगी। घर-बाहर सभी तरफ सफलता प्राप्त होगी। मान-सम्मान मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी तीर्थस्थान का दर्शन-भ्रमण हो सकता है। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। किसी विद्वान व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति लाभदायक रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। जल्दबाजी न करें।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : प्रयास असफल रहेंगे। चोट व दुर्घटना से शारीरिक हानि की आशंका है। जल्दबाजी न करें। किसी अपने ही व्यक्ति का व्यवहार विरुद्ध होगा। मानसिक कष्ट होगा। लेन-देन में धोखा हो सकता है। दूसरों पर अं‍धविश्वास बिलकुल न करें।

ALSO READ: कन्या संक्रांति 16 सितंबर 2020 : सूर्य का कन्या राशि में गोचर चमकाएगा 6 राशियों के भाग्य

ALSO READ: साप्ताहिक राशिफल : आर्थिक, पारिवारिक, नौकरी, रोमांस, जानिए एक ही स्थान पर

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

30 May Birthday: आपको 30 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 30 मई 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

शनिवार किस देवी या देवता का दिन होता है, क्या करना चाहिए इस दिन?

जून माह में रहेगी ज्येष्ठ माह की 2 एकादशियां, जानिए तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि

शुक्रवार किस देवी या देवता का दिन होता है, क्या करना चाहिए इस दिन?

अगला लेख