Hanuman Chalisa

गुरुवार, 20 अगस्त 2020 : आज इन राशियों को मिलेंगे लाभ के अवसर

Webdunia
आज के दिन की शुभता के लिए करें ये उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ रां राहवे नम:।'
 
आज का भविष्य : चोट व रोग से कष्ट की संभावना बनती है। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधान रहें। विवेक का प्रयोग करें। बिगड़ते काम बनने लगेंगे। घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। लाभ होगा।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। निवेश शुभ रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। अज्ञात भय सताएगा। भाग्य का साथ रहेगा। कोई बड़ा कार्य हो सकता है।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : यात्रा में अपना सामान संभालकर रखें। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। अर्थव्यवस्था बिगड़ेगी। क्रोध के आवेग पर नियंत्रण रखें। पुराना रोग उठ सकता है। चिंता रहेगी। बनते-बनते कामों में व्यवधान आ सकता है। तनाव रहेगा। प्रतिद्वंद्वी परेशान करेंगे। आय में निश्चितता रहेगी। जल्दबाजी न करें।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : शत्रु परास्त होंगे, फिर भी विवाद हो सकता है। शारीरिक कष्ट संभव है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मातहतों का सहयोग मिलेगा। किसी के व्यवहार से अपमान महसूस होगा। धैर्य रखें। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। लाभार्जन होगा।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : नई आर्थिक नीति बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नए काम मिल सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। अनहोनी होने की आशंका रहेगी।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय-  'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : अध्यात्म में रुचि रहेगी। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में मातहत सहायता नहीं करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। परिवार में सुख-शांति बने रहेंगे। झंझटों में न पड़ें।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय-  'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : प्रेम-प्रसंग में विवाद हो सकता है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। शरीर में चोट लग सकती है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण आवश्यक है। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से खिन्नता रहेगी। दूसरों के मामलों में दखल न दें। आय में निश्चितता रहेगी। विवेक का प्रयोग करें।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। कानूनी अड़चन आ सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। भागदौड़ रहेगी। माता के माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। बाहरी मतभेद कम होकर लाभ होगा।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : जल्दबाजी से चोट लग सकती है। चिंता तथा भय रहेंगे। भूमि व भवन की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। बड़ा लाभ होने के योग हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। पार्टनरों से मतभेद कम होंगे। नए संपर्क बनेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ रां राहवे नम:।'
 
आज का भविष्य : शरीर में पीड़ा हो सकती है। बेचैनी रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। विद्वान व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। अध्ययन में मन लगेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता में वृद्धि होगी।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। घर-बाहर अशांति रह सकती है। नकारात्मकता रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। धनहानि हो सकती है।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रयास सफल रहेंगे। किसी व्यक्ति की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। कार्य की प्रशंसा होगी। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। अपने कार्य से लोगों के ध्यानाकर्षण के केंद्र बनेंगे। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

ALSO READ: hartalika teej vrat : हरतालिका तीज पर कैसे करें शिव आराधना,क्या पहनें परिधान

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (27 मई, 2026)

27 May Birthday: आपको 27 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 मई 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

ज्योतिष विश्लेषण: जून माह में कैसा रहेगा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिदृष्य

जून 2026 में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानिए क्या कहता है ज्योतिष

अगला लेख