Hanuman Chalisa

रविवार, 6 दिसंबर 2020 : आज इन 3 राशि वालों को होगा कार्यक्षेत्र में लाभ

Webdunia
Rashifal Today
आज के शुभ और कल्याणकारी उपाय, राशि अनुसार...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। रचनात्मक कार्यक्रम सफल रहेंगे। पठन, पाठन व लेखन आदि के कार्य में ध्यान लगेगा। कारोबार अच्‍छा चलेगा। व्यस्तता के चलते थकान हो सकती है। नए विचार मन में आएंगे। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। 
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अधिक अपेक्षा न करें तथा दूसरों के कार्य में दखल न दें। भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। दौड़धूप रहेगी। कोई बुरी सूचना प्राप्त हो सकती है। शत्रु सक्रिय रहेंगे। कार्यक्षेत्र में लाभ व धन प्राप्ति सुगम होगी।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : मित्रों तथा रिश्तेदारों की सहायता कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नए कार्य मिल सकेंगे। भाग्य का साथ रहेगा। नौकरी में कोई नया कार्य कर पाएंगे। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। व्यय होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। कोई बड़ा काम करने की इच्छा जागृत होगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। कारोबार अच्छा चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी लंबी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति की संभावना है। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड लाभदायक रहेगा। किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। धनार्जन होगा।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। किसी अपने ही व्यक्ति का व्यवहार प्रतिकूल हो सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शुं शुक्राय नम:।'
 
आज का भविष्य : रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। नए विचार मन में आएंगे। संगीत व चित्रकारी आदि में रुचि जागृत होगी। कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। शेयर मार्केट से लाभ होगा।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : क्रोध व उत्तेजना से कार्य बिगड़ सकते हैं। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। कोई बुरी खबर मिल सकती है। मेहनत अधिक होगी। आराम व मनोरंजन का समय नहीं मिलेगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलेगी। चिंता रहेगी।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : कोर्ट व कचहरी के कार्य में अनुकूलता रहेगी। तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत होगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। भरपूर प्रयास करें। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। दूसरों से अपेक्षा न करें। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : जल्दबाजी से बचें। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। किसी भी अपरिचत पर अंधविश्वास न करें। भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। आय में वृद्धि होगी।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति लाभप्रद बनेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। पारिवारिक व्यय बढ़ सकता है। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड लाभदायक रहेंगे।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : स्थायी संपत्ति के कार्य आश्चर्यजनक बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। व्यग्रता पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी न करें। आय में वृद्धि होगी। जीवन सुखमय व्यतीत होगा।

ALSO READ: ज्यादा तीखा खाने से सेहत को होते है ये 5 नुकसान, जरूर जानें

ALSO READ: Good Health : प्रोटीन से भरपूर है पनीर, जानिए इसके सेहत लाभ

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (30 मई, 2026)

30 May Birthday: आपको 30 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 30 मई 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

शनिवार किस देवी या देवता का दिन होता है, क्या करना चाहिए इस दिन?

जून माह में रहेगी ज्येष्ठ माह की 2 एकादशियां, जानिए तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि

अगला लेख