आपका जन्म 27 अक्टूबर से 10 नवंबर के बीच हुआ है तो आपकी राशि है क्राउन

अनिरुद्ध जोशी
दुनिया में ज्यो‍तिष की कई तरह की धारणाएं प्रचलित हैं। तार्किक रूप से आप इनके सही या गलत होने को सिद्ध नहीं कर सकते हैं फिर भी लोगों की इनमें रुचि है। भारत में 12 और पश्‍चिम में 14 राशियों के अस्तित्व को मान्यता है जबकि राशिपथ पर और भी राशियां होती हैं। राशियों को लेकर कुछ रोचक जानकारी की सीरीज में इस बार प्रस्तुत है अठारहवीं राशि क्राउन।
 
 
1. उत्तरकिरीट तारामंडल को अंग्रेजी में 'कोरोना बोरिऐलिस' कहते हैं। इसका लातिनी में अर्थ 'उत्तर का मुकुट' है क्योंकि इसके मुख्य तारे एक किरीट जैसे अर्ध-चक्र की आकृति बनाते हैं। यदि आपका जन्म 27 अक्टूबर से 10 नवंबर के बीच हुआ है तो आपकी राशि है क्राउन।
 
 
2. आपका व्यक्तित्व बहुत ही सख्त है। खुद की स्वतंत्रता के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहते हैं। जिंदगी के मकसद पर आपकी नजर पूरी तरह टिकी रहती है और कोई भी आपको डिगा नहीं सकता। खुद के आत्मविश्वास के दम पर आप उन ऊंचाइयों को छू सकते हैं जिनके बारे में दूसरे सोच भी नहीं सकते।
 
 
3.निश्चित ही आप राजा बनने का ख्‍वाब देखते हैं, लेकिन उसके लिए आपको सादगीपूर्ण तरीके से रहना होगा तो आप ज्यादा लोकप्रिय हो जाएंगे। राजनीति से ज्यादा आपको सेवा कार्यों पर ध्‍यान देना चाहिए। आप बन सकते हैं पुलिस अधिकारी, सैन्यकर्मी या एक जासूस। यह बहुत अजीब है कि आपका चित्रकारी और फिल्ममेकिंग में रूझान है। निश्चित ही आप इस क्षेत्र में भी गति कर सकते हैं।
 
 
4.आपके लिए जरूरत इस बात की है कि आप अपने भाई-बंधुओं का विशेष ध्यान रखें और उनका सम्मान करें। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप राशि चक्र के अनुसार संघर्षपूर्ण जीवन का चुनाव करते हैं। आपके लिए जरूरी यह भी है कि आप अनुशासन और नियम से रहें।
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

धन और वैभव पाने के लिए मां लक्ष्मी के प्रभावशाली 10 महामंत्र

रात में नहीं आती है नींद तो इसके हैं 3 वास्तु और 3 ज्योतिष कारण और उपाय

धन के लिए मां लक्ष्मी की प्रार्थना कैसे करें?

मंगल राहु की युति से बना अंगारक योग, कोई हो जाएगा कंगाल और कोई मालामाल

भूलकर भी ये 7 चीजें ले ली फ्री में तो घर में कंगाली शुरू हो जाएगी

10 मई 2024 : आपका जन्मदिन

10 मई 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

Gaj kesari yog: 100 साल बाद अक्षय तृतीया पर बनने जा रहा गजकेसरी राजयोग, इन 4 राशियों का सितारा रहेगा बुलंदी पर

Vastu Tips : किचन की ये 10 गलतियां आपको कर्ज में डुबो देगी

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर पढ़ें विशेष सामग्री (यहां क्लिक करें)

अगला लेख