भारत-पाक युद्ध के दौरान 4 राशियों के सितारे रहेंगे बुलंदी पर

WD Feature Desk
शुक्रवार, 9 मई 2025 (15:58 IST)
वर्ष 2025 में 29 मार्च को शनि के मीन में जाने से कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमला हुआ इसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया जिसके तहत पाकिस्तान में ड्रोन एवं एयर स्ट्राइक से आतंकवादियों के 9 ठिकाने उड़ा दिए और अब भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात बन गए हैं। इसके बाद 14 मई को बृहस्पति का मिथुन राशि में अतिचारी गोचर होगा और फिर 18 मई को राहु का सिंह राशि में जब गोचर होगा तो हालात और भी तनावपूर्ण हो जाएंगे। ऐसे में 4 ऐसी राशियां हैं जिनके सितारे बुलंदी पर रहेंगे।
 
1. मेष राशि: आपकी कुंडली में बृहस्पति का गोचर दूसरे से तीसरे भाव में होगा और शनि का गोचर शनि देव दशम और एकादश भाव के स्वामी होकर आपके द्वादश भाव में प्रवेश करेंगे जिससे आपकी साढ़ेसाती का प्रारंभ होगा। राहु का गोचर कुंभ राशि में एकादश भाव में होगा और केतु का पंचम भाव में। यह स्थिति बहुत ही जबरदस्त बनेगी। यदि आपकी राशि मेष है तो आपकी राशि के स्वामी मंगल है और यह वर्ष भी मंगल का ही है। 30 वर्षों के बाद आपकी लाइफ पूरी तरह से चेंज होने का समय चल रहा है। वर्ष 2025 में आपके साथ बहुत कुछ होने वाला है। आपके लिए यह साल सबसे सुनहरा रहने वाला है। आपका सितारा बुलंदी पर रहेगा। अब तक जो नहीं हुआ वह होगा। यदि आपकी राशि मेष है तो 30 वर्षों के बाद आपकी लाइफ पूरी तरह से चेंज होने का समय आ गया है। वर्ष 2025 में आपके साथ बहुत कुछ होने वाला है। आपके लिए यह साल सबसे सुनहरा रहने वाला है। 
 
क्या होगा मेष राशि के साथ?
 
उपाय: शनिवार के दिन श्री बजरंग बाण का पाठ करें। सदा हनुमानजी की शरण में ही रहें क्योंकि शनि की साढ़ेसाती सिर्फ उन्हें नुकसान पहुंचाती है जिनके कर्म खराब रहते हैं या जो शनि के मंदे कार्य करते हैं।
 
2. सिंह राशि: वर्ष की शुरुआत से मध्य तक बृहस्पति 10वें, शनि 7वें और राहु के 8वें भाव में होने से नौकरी, व्यापार और शिक्षा में समय अच्छा रहेगा। इसके बाद बृहस्पति 11वें, शनि 8वें और राहु के 7वें भाव में गोचर करेगा। यह भी एक जबरदस्त कश्मकश वाली परिस्थिति निर्मित करेगा। यदि आपने अपना वैवाहिक जीवन संभाल लिया तो बाकी क्षेत्र में आपकी विजय तय है। पूरा वर्ष आपकी नौकरी, व्यापार और शिक्षा के लिए बेहतर साबित होगा। प्रॉपर्टी बनाने भी आप कामयाब हो सकते हैं।
 
क्या होगा सिंह राशि के साथ?
उपाय: माथे पर प्रतिदिन हल्दी, चंदन या केसर का तिलक लगाएं और शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा करें और खीर का भोग लगाएं। शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें या शनिवार के दिन महाराज दशरथ कृत नील शनि स्तोत्र का पाठ करें।
3. तुला राशि: आपकी राशि वर्ष 2025 की सबसे शक्तिशाली राशि है। आपकी कुंडली में शनि छठे भाव में, बृहस्पति नवम भाव में और राहु पंचम भाव में गोचर करेगा। इसमें बृहस्पति बहुत बलवान होकर सुख और समृद्धि देगा। नौकरी में उन्नति से आप हैरान रह जाएंगे। अब तक अटके सारे कार्य पूर्ण होने वाले हैं और भाग्य का आपको भरपूर सहयोग मिलने वाला है। 
 
क्या होगा तुला राशि के साथ?
 
उपाय: शनिवार के दिन उड़द की दाल के बड़े सरसों के तेल में बनाकर गरीबों को बांटें। शनिवार को पीपल के पास दीपक जलाएं और उसकी परिक्रमा करें।
 
4. कुंभ राशि: आपकी राशि में शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है। इस वक्त शनि लग्न भाव में है 29 मार्च को दूसरे भाव में गोचर करेगा। बृहस्पति महाराज दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं और अब चतुर्थ से पंचम भाव में उनका होने जा रहा है। गुरु का गोचर आपको अपार धन लाभ के प्रबल योग बनाएगा। आपकी आर्थिक समृद्धि की योजनाओं में सफलता मिलेगी। राहु का गोचर पंचम भाव में होने जा रहा है जो कुछ अच्छे परिणाम भी दे सकता है क्योंकि साथ में बृहस्पति का प्रभाव भी रहेगा। आपको बस अपनी सेहत और संतान पर ध्यान देने की जरूरत है बाकि क्षेत्र में उन्नति पक्की है।
 
क्या होगा कुंभ राशि के साथ?
उपाय: गुरुवार के दिन श्री विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करें और गुरुवार का उपवास भी करें। राहु के उपाय करें और प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ते रहें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Dussehra 2025: मरने के बाद क्यों हंसा था रावण के पुत्र मेघनाद का कटा सर, जानिए रामायण से जुड़ी ये पौराणिक कथा

Dussehra 2025: हिंदू त्योहार दशहरा की 50 खास बातें

Sharadiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि के 10 चमत्कारिक उपाय: जीवन में सुख, शांति और समृद्धि के लिए

Dussehra 2025: क्यों दिया माता पार्वती ने रावण को शाप, जानिए क्या था लंका का शिव परिवार से संबंध

Shardiya navratri 2025: शारदीय नवरात्रि पर करें कुलदेवी की इस तरह पूजा तो मिलेगा आशीर्वाद

सभी देखें

नवीनतम

01 October Birthday: आपको 1 अक्टूबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 01 अक्टूबर, 2025: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Vijayadashami 2025: घर में लाई जाने वाली शुभ वस्तुएं: दशहरे पर घर में क्या-क्या लाना चाहिए, जिससे सुख-समृद्धि आए

रावण से मिली सीख: रावण ने लक्ष्मण को कौन सी महत्वपूर्ण शिक्षाएं दी थीं जो आज भी प्रासंगिक हैं

Dussehra 2025: शमी वृक्ष का पूजन कर मनाएं विजयादशमी, जानें पूजा का महत्व

अगला लेख