मंगल के गोचर का इन राशियों पे असर : 12 राशियों का राशिफल जानिए

Webdunia
शनिवार, 26 फ़रवरी 2022 (08:12 IST)
Mars transit in Capricorn 2022 : 26 फरवरी 2022 में मंगल ग्रह धनु राशि से निकलकर अपनी उच्च राशि मकर राशि में गोचर कर गए हैं। मंगल के इस गोचर को ( Mangal grah ka rashi parivartan) बहुत ही खास माना जा रहा है। आओ जानते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल शुभ और अशुभ। जानिए आपकी राशि का हाल।
 
ALSO READ: 26 फरवरी को मकर राशि में मंगल, 7 राशियों के जीवन में होगी बड़ी हलचल
1. मेष राशि (Aries): आपकी राशि में मंगल दसवें भाव में गोचर करेगा। यह गोचर आपको नौकरी, करियर या व्यापार में ऊंचाइयों पर ले जाएगा। कार्य स्थल पर आने वाली हर चुनौ‍ती का आप सामना करने में सक्षम होंगे। परिवार में खुशियां रहेगी। लंबी यात्रा के योग है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। 
 
2. वृषभ राशि (Taurus): आपकी राशि के नवम भाव में मंगल का गोचर होगा। आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। परिवार के साथ लंबी यात्रा पर जाना होगा। आमदनी में अपेक्षा से ज्यादा वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर वातावरण चुनौतीभरा रह सकता है। दांपत्य जीवन में परेशानी खड़ी हो सकती है। पिता और खुद की सेहत का ध्यान रखना होगा।
 
3. मिथुन राशि (Gemini): आपकी राशि के अष्टम भाव में मंगल गोचर करेगा। ऐसे में आपको अचानक हानि या लाभ हो सकता है। नौकरी या करियर में सतर्क रहने की जरूरत है। व्यापार में सोच समझकर कार्य करें। लंबी यात्रा से बचकर रहें। घटना दुर्घटना से भी बचकर रहे और सेहत का ध्यान रखें। 
 
4. कर्क राशि (Cancer): आपकी राशि के सप्तम भाव में मंगल का गोचर होगा। व्यापार में किसी भी तरह का जोखिम लेना का प्रयास न करें। करियर और नौकरी में भी सावधान रहने की जरूरत है। कार्यस्थल पर बहस से बचें। दांपत्य जीवन में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्‍यक खर्चा न करें। सेहत का भी ध्यान रखें।
5.सिंह राशि (Leo): आपकी राशि के छठे भाव में मंगल का गोचर होगा। शत्रुओं का नाश होगा। करियर और नौकरी में सफलता प्राप्त करेंगे। व्यापार में लाभ होगा। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। परिजनों के साथ समय अच्छा गुजरेगा। सेहत का ध्यान रखें। 
 
6. कन्या राशि (Virgo): आपकी राशि के पंचम भाव में मंगल का गोचर होगा। करियर के मोर्चों पर चुनौती का सामना करना पड़ेगा। व्यापार में किसी प्रकार का रिस्क न लें। दांपत्य जीवन में खटपट हो सकती है। संतान पक्ष को लेकर भी सतर्क रहें। खर्चे बढ़ जाएंगे।
ALSO READ: रूस यूक्रेन वॉर : मंगल ग्रह के कारण अभी और मचेगी तबाही, जानिए आगे क्या होगा
7. तुला राशि (Libra): आपकी राशि के चौथे भाव में मंगल का गोचर होगा। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। व्यापारी हैं तो संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। इस गोचर के दौरान आपका क्रोध बढ़ जाएगा। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं।
 
8. वृश्चिक राशि (Scorpio): आपकी राशि में मंगल तीसरे भाव में गोचर करेगा। कड़ी मेहनत से आप मनचाही सफलता हासिल कर लेंगे। पारिवारिक जीवन भी सुखद रहेगा। नौकरी के चलते यात्रा के योग हैं। सेहत का ध्यान रखना होगा।
 
9. धनु राशि (Sagittarius): आपकी राशि में मंगल दूसरे भाव में गोचर करेगा। संपत्ति को लेकर परिवार के साथ विवाद हो सकता है। नौकरी और करियर में उन्नति होगी, परंतु आपकी छवि खराब करने का प्रयास भी होगा। व्यापार में सतर्क रहने की जरूरत है। सेहत का ध्यान रखना होगा।  
 
10. मकर राशि (Capricorn): आपकी राशि के मंगल लग्न भाव में रहेगा। नौकरी में बदलवा की संभावना है लेकिन आपको अभी रुकना होगा। व्यापार में भी बड़े बदलाव करने के बारे में सोचेंगे। आपको सोच समझकर आगे बढ़ना होगा। हालांकि संपत्ति खरीदना का यह उपयुक्त समय है। सेहत का ध्यान रखना होगा।
 
11. कुंभ राशि (Aquarius): आपकी राशि में मंगल बारवें भाव में गोचर करेगा। आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी में चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में तानव देखने को मिल सकता है। व्यापार में कोई रिस्क लेने का कार्य न करें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
ALSO READ: मंगल का मकर राशि में परिवर्तन : 26 फरवरी के बाद इन 6 राशियों को रहना होगा बहुत ही सतर्क
12. मीन राशि (Pisces): आपकी राशि में मंगल एकादश भाव में गोचर करेगा। नौकरी में पदोन्नति और वेतन वृद्धि के योग हैं। व्यापार में भी लाभ प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। विवादों का निपटारा होगा। अटके कार्य पूर्ण होंगे। आय में बढ़ोतरी होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Jupiter Transit 2024 : वृषभ राशि में आएंगे देवगुरु बृहस्पति, जानें 12 राशियों पर क्या होगा प्रभाव

Politicians zodiac signs: राजनीति में कौनसी राशि के लोग हो सकते हैं सफल?

Budh margi: बुध के मार्गी होने पर इन राशियों की नौकरी में होगा प्रमोशन

Parashurama jayanti 2024: भगवान परशुराम जयंती कब है, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Shukra asta 2024 : शुक्र के अस्त होते ही 3 राशियों वालों को मिलेगा अचानक से धन

अब कब लगने वाले हैं चंद्र और सूर्य ग्रहण, जानिये डेट एवं टाइम

वर्ष 2025 में क्या होगा देश और दुनिया का भविष्य?

Aaj Ka Rashifal: आज इन 4 राशियों को मिलेगा कार्यक्षेत्र में लाभ, जानें 26 अप्रैल का भविेष्यफल

26 अप्रैल 2024 : आपका जन्मदिन

26 अप्रैल 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

अगला लेख