गुरु-शुक्र किस राशि को कर सकते हैं मालामाल, जानिए किस राशि के लिए शुभ हैं राजयोग

Webdunia
बुधवार, 4 मई 2022 (16:52 IST)
गुरु और शुक्र की युति का फल brihaspati shukra yuti : गुरु यानि बृहस्पति इस 12 अप्रैल 2022 से अपनी स्वराशि मीन में गोचर कर रहा है। शुक्र कुंभ राशि से निकलकर मीन में 27 अप्रैल 2022 को प्रवेश कर गया था जहां शुक्र 23 मई, 2022 तक रहने के बाद मेष राशि में गोचर करेगा। इस वक्त मीन राशि में गुरु और शुक्र की युति बनी हुई है। इस वक्त शुक्र के अपनी उच्च राशि में होने से मालव्य राजयोग, गुरु के मीन राशि में होने से हंस राजयोग और शनि के अपने घर में विद्यमान होने से शश राजयोग बन रहा है। आओ जानते हैं ऐसे में गुरु और शुक्र मिलकर किस राशि को कर सकते हैं मालामाल।
 
 
1. कर्क राशि (Cancer zodiac sign) : शुक्र-गुरु की युति आपकी राशि के नवम भाव में बनी है। आपको भाग्य का पूरा पूरा साथ मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति और वेतनवृद्धि होगी। व्यापार में मुनाफा होगा। व्यापार में विस्तार की योजन सफल होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। 
 
2. कन्या राशि (Virgo zodiac sign astrology) : शुक्र-गुरु की युति से आपके जीवन में सुख और समृद्धि के विस्तार के साथ ही दांपत्य जीवन में खुशहाली देखने को मिलेगी। रिलेशन में मजबूती आएगी। युति की सप्तम दृष्टि होने के कारण प्रेम में सफलता मिलेगी। 
 
3. वृश्चिक राशि (Scorpio) : शुक्र-गुरु की युति आपकी राशि के पंचम भाव में बनी है। करियर या परीक्षा में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में सकारात्मक बदलावा होंगे। यात्रा का योग बनेगा। शिक्षा और ज्ञान में वृद्धि होगी। गुरु की नवम दृष्टि होने से भाग्य का सहारा मिलेगा।
Jupiter transit in Pisces 2022
4. मकर राशि (Capricorn) : शुक्र-गुरु की युति आपकी राशि के द्वितीय भाव में बनी है। इससे आपकी आमदानी में बढ़ोतरी होगी। व्यापार में अच्छा मुनाफा देखने को मिलेगा। धन की बचत करने में सफल होंगे। पारिवारिक जीवन में सुख की प्राप्ति होगी और सभी की मनोकामना पूर्ण होगी।
 
 
5. मीन राशि (Pisces) : शुक्र-गुरु की युति आपकी राशि के प्रथम भाव में ही बनी है। जीवन में भाग्य की वृद्धि के साथ ही शुभ कार्य संपन्न होने के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आत्मविश्वास और साहस में बढ़ोतरी होगी। नौकरी में तरक्की होगी। व्यापार में मुनाफा दोगुना होगा। करियर में सफलता मिलेगी। आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होंगे।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Shani gochar : 2025 तक सभी 12 राशियों में शनि ग्रह का प्रभाव, किसे मिलेगा कष्ट किसका होगा उद्धार

Buddha purnima 2024: भगवान बुद्ध के बारे में 10 रोचक जानकारी

शनि ने पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करके इन 5 राशियों की किस्‍मत का पासा पलट दिया, देखें क्या होगा

Weekly Forecast 2024 : साप्ताहिक भविष्‍यफल में जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा नया सप्ताह

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

बृहस्पति का वृषभ राशि में गोचर फल, जानिए किस राशि के लिए शुभ और किसके लिए अशुभ

Apara ekadashi 2024: अपरा एकादशी कब है, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

21 मई 2024 : आपका जन्मदिन

Maa lakshmi Bhog : माता लक्ष्मी को रोज चढ़ाएं इन 5 में से कोई एक चीज, धन के भंडार भर जाएंगे

21 मई 2024, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

अगला लेख