27 फरवरी को ऐश्वर्य और रोमांस के ग्रह शुक्र बदलेंगे अपनी चाल, 7 राशियां होंगी मालामाल

Webdunia
शनिवार, 26 फ़रवरी 2022 (11:26 IST)
Venus transit 2022 : 27 फरवरी 2022 रविवार को  ऐश्वर्य और रोमांस के ग्रह शुक्र भी मंगल की तरह शनि की मकर राशि में गोचर करेंगे। यहां पहले से ही शनि ग्रह विराजमान हैं। शुक्र और शनि आपस में मित्र है परंतु यह दोनों ही मंगल के शत्रु ग्रह है। शुक्र ग्रह यहां पर 27 अप्रैल तक रहने के बाद मीन राशि में प्रवेश करेंगे और इसके बाद 23 मई को मेष राशि में गोचर करेंगे। शुक्र ग्रह के मकर राशि में प्रवेश करने से 7 राशियों ( 7 zodiac signs Astrology) हो जाएंगी मालामाल। उनके जीवन में अचानक धन लाभ होने की संभावना है।
 
ALSO READ: शुक्र परिवर्तन : 27 फरवरी को रोमांस और कला के ग्रह शुक्र मकर राशि में, क्या होगा 12 राशियों की जिंदगी में
1. मेष (Aries): शुक्र आपकी राशि के दसवें भाव में गोचर कर रहा है। इस गोचर से कार्यस्थल पर आपकी मेहनत की सराहना होगी और नौकरी में वेतनवृद्धि के योग बनाएगा। आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगे और धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी।
 
 
2. वृषभ (Taurus): शुक्र आपकी राशि के नवम भाव में गोचर कर रहा है। इस गोचर से आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति होगी। व्यापार में निवेश से लाभ होगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा।
 
3. कर्क (Cancer): शुक्र आपकी राशि के सप्तम भाव में गोचर कर रहा है। कार्य क्षेत्र में चुनौती का सामना करना पड़ सकता है परंतु आय में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। आपको धन लाभ होगा। पारिवारिक जीवन अच्‍छा गुजरेगा।
 
 
4. तुला (Libra): शुक्र आपकी राशि के चौथे भाव में गोचर कर रहा है। व्यवसायिक दृष्टि से यह गोचर शुभ है। पारिवारिक जीवन में खुशी का माहौल बनेगा। हालांकि नौकरी के सिलसिले या व्यापार के सिलसिले में परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। 
 
5. धनु (Sagittarius): शुक्र आपकी राशि के दूसरे भाव में गोचर कर रहा है। इस गोचर से पारिवारिक सुख बढ़ने के साथ ही धन समृद्धि में भी बढ़ोतरी होगी। अटके हुए सभी कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी या व्यवसाय में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
 
 
6. मकर (Capricorn) : शुक्र आपकी राशि के लग्न भाव में गोचर कर रहा है। आपके लिए यह गोचर बेहद ही ज्यादा शुभ रहने वाला है। दांपत्य जीवन और साझेदारी के व्यापार में सुख और समृद्धि देखने को मिलेगी। इस दौरान आपको भाग्य का भी भरपूर साथ मिलेगा। नौकरी में उन्नति होगी।
 
7. मीन (Pisces): शुक्र आपकी राशि के 11वें भाव में गोचर कर रहा है। व्यापार में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ होगा। नौकरी में सकारात्मकता और करियर में उन्नति देखने को मिलेगी। घर परिवार में भी माहौल अच्‍छा बनेगा। रिश्तों में सुधार होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

गुरु पूर्णिमा 2025: सोच समझकर लें गुरु दीक्षा, जानिए सच्चे गुरु की पहचान

गुरु पूर्णिमा: प्राचीन भारत के 14 महान गुरु जिन्होंने दिया धर्म और देश को बहुत कुछ

सावन के प्रथम सोमवार को करें लाल किताब के ये 5 अचूक उपाय, सारे क्लेश मिट जाएंगे

गुरु पूर्णिमा पर क्यों करते हैं व्यास पूजा, जानिए पूजन का शुभ मुहूर्त

वर्ष 2025 से ज्यादा खतरनाक रहेगा 2026, अभी से पैसा बचाना कर दें प्रारंभ, बुरे वक्त में आएगा काम, क्या होगा जानें

सभी देखें

नवीनतम

सावन मास से इन 3 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, बनने जा रहा है दुर्लभ संयोग

आषाढ़ व्रत पूर्णिमा का क्या है महत्व, इन 5 उपायों से दूर होगी धन की समस्या

Aaj Ka Rashifal: कैसा बीतेगा आज का दिन, पढ़ें 12 राशियों के लिए 10 जुलाई का दैनिक राशिफल

10 जुलाई 2025 : आपका जन्मदिन

10 जुलाई 2025, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

अगला लेख