Hanuman Chalisa

ऑन रोड कितना माइलेज देती है जीप कंपास ट्रेलहॉक, जानिए यहां

Webdunia
शनिवार, 21 सितम्बर 2019 (17:24 IST)
फिएट क्रिसलर ऑटोमोबाइल (एफसीए) ने इस साल जून महीने में जीप कंपास ट्रेलहॉक को भारत में लांच किया था। इसमें 2.0-लीटर बीएस6 डीजल इंजन मिलता है। पावर ट्रांसमिशन के लिए इस इंजन को ट्रेलहॉक में 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आने वाला यह कंपास का एक-मात्र डीजल वेरिएंट है। हाल ही में हमने जीप कंपास ट्रेलहॉक एसयूवी का ऑन-रोड माइलेज टेस्ट किया है। जिसके नतीजे कुछ इस प्रकार रहे :

हमारे टेस्ट में ट्रेलहॉक ने सिटी में कम माइलेज देती है। हालांकि, यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है। लेकिन हाईवे पर जीप की यह एसयूवी अपने दवाकृत आंकड़े से ज्यादा माइलेज देने में सक्षम रही।

हमने कंपास ट्रेलहॉक के माइलेज को बेहतर ढंग से जांचने और सिटी-हाईवे पर इसके औसत आंकड़े की गणना के लिए इसे तीन अलग-अलग परिस्थितियों में भी चलाकर देखा, जिसके नतीजे कुछ इस प्रकार रहे :

हमारे माइलेज टेस्ट के अनुसार कंपास ट्रेलहॉक सिटी और हाइवे में बराबर अनुपात में ड्राइविंग करने पर लगभग 14 किमी/लीटर का माइलेज दे सकती है। ज्यादातर हाईवे या बेहद कम ट्रैफिक वाली सड़कों पर ट्रेलहॉक 15 से 16 किमी/लीटर का माइलेज निकलने में सक्षम है। वहीं, अधिकांश सिटी ड्राइविंग कंडीशन में यह एसयूवी लगभग 12 से 13 किमी/लीटर का माइलेज दे सकती है।
Courtesy : CarDekho.com

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरूर पढ़ें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

नवीनतम

Triumph Tracker 400 भारत में लॉन्च, अब 350cc इंजन के साथ, कम कीमत में दमदार परफॉर्मेंस का दावा

FASTag Annual Pass 1 अप्रैल से महंगा: जानिए नई कीमत, फायदे और खरीदने का तरीका

Petrol Diesel Saving Hacks : 15% से 20% तक बचेगा आपका पेट्रोल और डीजल, टेंशन नहीं लें बस अपनाएं ये आसान टिप्स

पश्चिम एशिया युद्ध के बीच PM मोदी ने क्यों की E20 पेट्रोल की तारीफ? तेल संकट से भारत को बचाने का बना 'कवच

अगला लेख