Hanuman Chalisa

Martuti suzuki लाई नई फाइनेंस स्कीम्स, कम EMI पर खरीदें कार

Webdunia
मंगलवार, 26 मई 2020 (20:42 IST)
नई दिल्ली। कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने मंगलवार को कहा कि उसने अपने ग्राहकों को बेहतर कर्ज सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आईसीआईसीआई (ICICI) बैंक के साथ गठजोड़ किया है। इसके तहत कार खरीदने वालों को मासिक किस्त के मामले में कुछ राहत दी जाएगी।
 
वाहन कंपनी ने एक बयान में कहा कि गठजोड़ के साथ आईसीआईसीआई बैंक लचीली ईएमआई (समान मासिक किस्त) योजना की पेशकश कर रहा है। इसके तहत ग्राहकों को शुरू में कम किस्त देने की सुविधा मिलेगी ताकि उन्हें कोविड-19 महामारी के कारण नकदी समस्या से पार पाने में मदद मिले।
 
ईएमआई की राशि 1 लाख रुपए के कर्ज पर 899 रुपए से शुरू होगी। बैंक मारुति के दूसरे ग्राहकों को भी इसी प्रकार की ईएमआई योजना की पेशकश कर रहा है।
 
बयान के अनुसार मारुति सुजुकी के देश भर में 3,000 से अधिक बिक्री केंद्र हैं और आईसीआईसीआई बैंक की शाखाओं की संख्या 5,380 है। ऐसे में इस पेशकश से उन सभी ग्राहकों को लाभ होगा, जो कार खरीदने की योजना बना रहे हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरूर पढ़ें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

नवीनतम

Range Rover की कीमत में 75 लाख की कटौती, भारत-ब्रिटेन डील के बाद लग्जरी कार बाजार में हलचल

Royal Enfield का आंध्रप्रदेश में बड़ा प्लांट, 2000 नौकरियां और 2200 करोड़ का निवेश

2026 मारुति सुजुकी ब्रेज़ा फेसलिफ्ट की टेस्टिंग शुरू, नए फीचर्स और ज्यादा बूट स्पेस के साथ होगी लॉन्च

आज खरीदार इलेक्ट्रिक कारों की ओर स्विच करने से क्यों हिचकते हैं?

अगला लेख