Hanuman Chalisa

Ayodhya : नृत्य गोपाल दास की तुलना आसाराम और राम रहीम से

संदीप श्रीवास्तव
सोमवार, 18 नवंबर 2019 (16:02 IST)
अयोध्या। राम जन्मभूमि निर्माण का फैसला आने के बाद से ही अयोध्या में साधु-संतों में ट्रस्ट को लेकर खींचातानी शुरू हो गई है जिसका खामियाजा गत लगभग 15 महीनों से राम जन्मभूमि निर्माण आंदोलन में सक्रिय रहे स्वामी परमहंस को भी भुगतना पड़ा।
ALSO READ: अयोध्या में शुरू हुआ अब नया विवाद
परमहंस द्वारा गत दिनों राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष व मणिरामदास छावनी के महंत नृत्य गोपालदास के विरुद्ध टीका-टिप्पणी करना महंगा पड़ गया। इस पर परमहंस पर नृत्य गोपालदास के शिष्यों व समर्थकों ने पर हमला बोल दिया। इसमें पुलिस द्वारा परमहंस को सुरक्षित बचाकर हटाया गया और उसके बाद उन्हें उनके स्थान तपस्वी छावनी से निष्कासित होना पड़ा।
ALSO READ: अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले की कानूनी खामियों और विरोधाभास पर क्यों उठ रहे हैं सवाल?
परमहंस के गुरु सर्वेश्वर दासजी ने परमहंस को निष्कासित कर दिया है। परमहंस ने अपने गुरु सर्वेश्वरजी को दशरथ कहा और कहा कि दशरथजी, रामजी को बहुत चाहते थे। परमहंस ने कहा कि मैं अपने गुरु के आदेशों का पालन करूंगा व हमें अपने रामजी पर पूरा विश्वास भी है।
इसके बाद अब परमहंस ने उग्र तेवर दिखाते हुए राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है व उन्होंने नृत्य गोपालदास को कैकेयी व उनके उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास को मंथरा का रोल अदा करने का आरोप लगाया।

इतना ही नहीं, परमहंस ने महंत नृत्य गोपालदास को आसाराम व रामरहीम इत्यादि संतों के साथ जोड़ते हुए कहा कि इन सभी के जैसे नाम व कृत्य जैसे हैं, वैसे ही नृत्य गोपालदास के भी है।
उन्होंने कहा कि महंत नृत्य गोपालदास काफी पैसे वाले पॉवर वाले व पकड़ वाले संत हैं। वो कानून को हाथ में ले लेते हैं और अयोध्या के छोटे-छोटे स्थानों पर उन्होंने कब्जा कर रखा है। इतना ही नहीं, अयोध्या के कई संतों का ये विरोध कर चुके हैं। महंत नृत्य गोपालदास से शासन व प्रशासन भी डरता है।
 
परमहंस ने कहा ने कहा कि जिस संत ने राम के मंदिर के निर्माण के लिए अपनी चिता सजा दी है वह अपने प्राण देने को भी तैयार है। उन्होंने कहा कि नृत्य गोपाल दास मेरी हत्या भी करा सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

श्रीराम कथा

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

सभी देखें

अन्य समाचार

आसमान से बरस रही आग! नौतपे के प्रचंड कहर के बीच पीएम मोदी ने दी बड़ी सलाह

आसाराम की मुश्किलें फिर बढ़ीं! हाई कोर्ट ने उम्रकैद की सजा रखी बरकरार, तुरंत सरेंडर करने का दिया आदेश

CM योगी बोले- मां गंगा की धारा की तरह बढ़ रही विकास यात्रा, प्रयागराज को मिली नई वैश्विक पहचान

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कहा- SIR कराना चुनाव आयोग का अधिकार, प्रक्रिया गैर-संवैधानिक नहीं

Weather Update : क्‍या भीषण गर्मी से मिलेगा छुटकारा, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, कहां अटका मानसून?

अगला लेख