Hanuman Chalisa

Ayodhya case : सुप्रीम कोर्ट के फैसले की 10 बड़ी बातें...

Webdunia
शनिवार, 9 नवंबर 2019 (11:55 IST)
अयोध्या विवाद के ऐतिहासिक फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने बहुत अच्छा फैसला दिया है। इसके मुताबिक विवादित जमीन राम मंदिर के लिए देने के निर्देश दिए हैं, वहीं मुस्लिम पक्ष को अलग से जमीन देने की बात कही है। आइए जानते हैं फैसले से जुड़ी 10 महत्वपूर्ण बातें... 
 
1. सुप्रीम कोर्ट ने विवादित स्थान पर माना रामलला का दावा। इसके साथ ही अयोध्या में राम मंदिर बनने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। 
 
2. सुप्रीम कोर्ट ने जमीन के 3 हिस्से किए जाने के इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले को सही नहीं मानते हुए संपूर्ण विवादित भूमि को सबूतों के आधार पर राम जन्मभूमि न्यास को दी।
 
3. कोर्ट के अनुसार 2.77 एकड़ जमीन राम मंदिर निर्माण के लिए दी जाएगी। मंदिर बनाने के लिए राम जन्मभूमि न्यास को मिलेगी जमीन।
 
4. केन्द्र सरकार को कोर्ट ने मंदिर बनाने के लिए तीन माह में ट्रस्ट बनाने के आदेश दिए। केंद्र सरकार राम मंदिर बनाने के लिए नियम बनाएगी।
 
5. सुप्रीम कोर्ट ने विवादित भूमि पर निर्मोही अखाड़ा और सुन्नी वक्फ बोर्ड का दावा खारिज किया। 
 
6. सुप्रीम कोर्ट ने सुन्नी वक्फ बोर्ड (मुस्लिम पक्ष) को 5 एकड़ वैकल्पिक जमीन केंद्र सरकार को देने का आदेश दिया। मुस्लिम पक्ष को मस्जिद बनाने के लिए जमीन मिलेगी। 
 
7. केंद्र के पास 67.7 एकड़ अधिगृहित जमीन है, उसमें से केंद्र सरकार 5 एकड़ जमीन दे सकती है या अलग से अयोध्या में या सरयू पार जमीन दे सकती है।
 
8. सुप्रीम कोर्ट ने माना मस्जिद खाली जमीन पर नहीं बनाई गई थी। विवादित ढांचे के नीचे मंदिर होने के सबूत पाए गए, जबकि ईदगाह या इस्लामिक ढांचा होने के सबूत नहीं मिले।
 
9. हिन्दु्ओं की आस्था है कि अयोध्या में राम का जन्म हुआ था। अदालत में भी किसी पक्ष ने इस बात का विरोध नहीं किया राम का संबंध अयोध्या से नहीं था। यात्रियों के वृत्तांत और पुरातात्विक सबूत भी हिन्दुओं के पक्ष में।
 
10. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हिन्दू पक्ष ने राम से जुड़े ऐतिहासिक ग्रंथों के पक्ष रखे। हिन्दू आस्था गलत होने का कोई प्रमाण नहीं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

श्रीराम कथा

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

सभी देखें

अन्य समाचार

शिवसेना UBT में फिर बड़ी बगावत? उद्धव ठाकरे के 6 लोकसभा सांसद पाला बदलने को तैयार, संजय राउत का 15-15 करोड़ का दावा

आखिर क्यों नहीं सुधर रही बिहार की चिकित्सा व्यवस्था

Top News 17 June: मोदी-ट्रंप की मुलाकात आज, इजराइल का लेबनान पर हमला और उद्धव गुट में फिर बगावत के आसार

मेलोडी मूमेंट के बाद फिर साथ PM मोदी-जॉर्जिया मेलोनी, ट्रंप से मिलाया हाथ, G7 Summit के मंच से भारत का दुनिया को बड़ा संदेश

नागपुर में एयरफोर्स अफसर की पत्नी से हैवानियत, रेप, ब्लैकमेल कर धर्मांतरण की कोशिश

अगला लेख