Ayodhya : राजनीति खत्म, अब विकास की राजनीति हो-अंसारी

संदीप श्रीवास्तव
मंगलवार, 26 नवंबर 2019 (20:01 IST)
अयोध्या। अयोध्या मामले में बाबरी मस्जिद पक्षकार इकबाल अंसारी ने सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के रिव्यू पिटीशन में नहीं जाने के फैसले को सही ठहराया है। अंसारी ने कहा कि कोर्ट के फैसले के सम्मान से राजनीति खत्म हुई है। 
उन्होंने कहा कि हमारी कौम चाह रही कि फैसले के खिलाफ आगे नहीं बढ़ें। अब विकास की राजनीति होनी चाहिए, हिन्दू-मुसलमानों में आपसी सौहार्द बढ़ना चाहिए। 
 
वहीं, श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सतेंद्र दास ने भी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा जिस बात को वह अदालत के आदेश से पहले कह चुके हैं कि सुप्रीम कोर्ट का जो आदेश होगा, हम सभी उसको मानेंगे। उसी बात पर अगर सुन्नी सेंट्रल बोर्ड का कायम है तो यह अच्छी बात है।
 
कोर्ट का आदेश किसी पक्ष में नहीं होता है। कोर्ट का आदेश न्याय होता है। न्यायसंगत होने से हिंदू पक्ष ने इसको मान लिया है और मुस्लिम पक्ष को भी मान लेना चाहिए, जो लोग पुनर्विचार याचिका दायर करने का विचार कर रहे हैं, वह गलत है।
 
सुन्नी सेंट्रल बोर्ड ने जो कहा है उसको मानना चाहिए। वक्फ बोर्ड इस मामले में पक्षकार था। वहीं समाजसेवी व राम जन्मभूमि आंदोलन में सक्रिय रहे बबलू खान ने कहा की हमारे मुस्लिम भाइयों को दरियादिली दिखाते हुए उन्हें मिलने वाली जमीन को भी राम जन्मभूमि के निर्माण के लिए भगवान श्रीराम को उपहार में दे देना चाहिए, जिससे सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल कायम हो सके। उन्होंने कहा कि मुस्लिम आबादी में जमीन लेकर मस्जिद का निर्माण कराया जाए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

भगवान श्री राम ने भी उड़ाई थी पतंग, रामचरित मानस के बालकांड में है उल्लेख

रामचरित मानस की ये 10 चौपाई आपके जीवन को बदल देगी, होगा चमत्कार

एकश्लोकी रामायण : मात्र एक श्लोक में संपूर्ण रामायण, राम कथा

रामायण का जटायु पक्षी गिद्ध, गरुड़ या कुछ और

भगवान श्री राम अयोध्या आगमन के पहले कहां रुके थे?

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख