suvichar

उमा भारती का पलटवार, राम के काम में कैसा मुहूर्त...

Webdunia
गुरुवार, 23 जुलाई 2020 (16:52 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के अयोध्या में 5 अगस्त को राम मंदिर भूमि पूजन के मुहूर्त पर सवाल खड़ा करने को लेकर भाजपा की फायर ब्रांड नेता उमा भारती ने गुरुवार को कहा कि राम के काम में कैसा मुहूर्त।
 
सिंह ने 5 अगस्त को अयोध्या में राममंदिर के भूमि पूजन पर सवाल उठाते हुए ट्वीट किया कि मैं ज्योतिषाचार्य नहीं हूं पर इतना अवश्य जानता हूं कि श्री हरि विष्णु के शयनकाल में मंदिर निर्माण का मुहूर्त कोई विद्वान ब्राह्मण नहीं निकाल सकता, भगवान श्रीराम हमारी आस्था के आधार हैं, इसलिए प्रत्येक कार्य विधि-विधान से शास्त्र सम्मत होना चाहिए ‘राजनैतिक’ दृष्टिकोण से नहीं।
 
मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री भारती ने एक चैनल के साथ बातचीत में कांग्रेस पर जमकर हमला किया और कहा कि पार्टी को भगवा से दिक्कत है। कांग्रेस नफरत का जहर फैलाती है और उसने धर्म के नाम पर देश का बंटवारा किया है। पार्टी ने हमेशा देश को बांटा है। इन लोगों को देश में शांति बर्दाश्त नहीं है।
 
भाजपा नेता ने कहा कि राम के काम में मुहूर्त कैसा। राम मंदिर के भूमि पूजन में अयोध्या जाने पर सुश्री उमा भारती ने कहा अयोध्या जाना महत्व नहीं रखता है और मंदिर बनने से अच्छा कुछ हो नहीं सकता है। अयोध्या में राम मंदिर बनना मेरे जीवन का परम सौभाग्य है और प्राण जाएं, लेकिन मंदिर अंजाम तक जाएं।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की मुरीद नजर आईं सुश्री उमा भारती ने कहा कि पीएम के हाथ भूमिपूजन होना खुशी की बात है। उन्होंने कहा संतों को मुहूर्त को लेकर बात नहीं करनी चाहिए। राकांपा अध्यक्ष शरद पवार और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमलावर भाजपा नेता ने कहा कि दोनों अपना अस्तित्व खो चुके हैं।
गौरतलब है कि रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान पवार ने राम मंदिर की आधारशिला रखे जाने की प्रस्तावित तिथि के बारे में मीडिया के सवाल पर कहा था कि कुछ लोगों को लगता है कि मंदिर बनाने से कोरोना वायरस महामारी का उन्मूलन करने में मदद मिलेगी।
 
गांधी कोरोना, चीन और अर्थव्यवस्था जैसे मामलों पर ट्विटर के जरिए प्रधानमंत्री पर लगातार हमलावर बने हुए हैं। उल्लेखनीय है कि बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले की मुख्य आरोपियों में से एक उमा भारती ने हाल ही में इस मुकदमे में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीबीआई के समक्ष अपने बयान दर्ज कराए हैं। (वार्ता)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

श्रीराम कथा

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

भगवान श्री राम ने भी उड़ाई थी पतंग, रामचरित मानस के बालकांड में है उल्लेख

रामचरित मानस की ये 10 चौपाई आपके जीवन को बदल देगी, होगा चमत्कार

एकश्लोकी रामायण : मात्र एक श्लोक में संपूर्ण रामायण, राम कथा

रामायण का जटायु पक्षी गिद्ध, गरुड़ या कुछ और

भगवान श्री राम अयोध्या आगमन के पहले कहां रुके थे?

सभी देखें

अन्य समाचार

भारत ने बचाया ईरान का दूसरा युद्धपोत, तकनीकी खराबी के बाद 183 नौसैनिकों समेत मांगी मदद

ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की सीधी धमकी, सरेंडर करे तभी समझौता

गेहूं के MSP पर मिलेगा 40 रुपए प्रति क्विंटल बोनस, CM डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार किसान समृद्धि के लिए समर्पित

Abhyudaya Yojana UP : अभ्युदय योजना का कमाल: UPSC 2025 में 6 अभ्यर्थियों का चयन, योगी सरकार की फ्री कोचिंग से मिली बड़ी सफलता

Epstein Files का नया बम, ईरान से युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप पर यौन उत्पीड़न के आरोप

अगला लेख