Hanuman Chalisa

BJP नेता के दलित युवक को पीटने का सच: फैक्ट चेक

Webdunia
गुरुवार, 2 मई 2019 (17:38 IST)
सोशल मीडिया पर एक लड़के की पिटाई का वीडियो इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के किसी नेता ने एक दलित युवक की सरेआम पिटाई की।

इस वीडियो में दिखाई देता है कि कुछ लोग एक युवक को पकड़कर, डंडों से उसकी पिटाई कर रहे हैं।

बीबीसी के कई पाठकों ने वॉट्सऐप के जरिए हमें यह वीडियो फॉरवर्ड किया है और इसकी सच्चाई जानने की कोशिश की है।

करीब डेढ मिनट के इस वीडियो के साथ हमें जो मैसेज मिले हैं, उनमें लिखा है कि “बीजेपी विधायक अनिल उपाध्याय की इस हरकत पर क्या कहेंगे पीएम मोदी। दलित, पिछड़े आलीशान कार में भी नहीं घूम सकते हैं?”

हमने पाया कि 29 अप्रैल के बाद से यह वीडियो फेसबुक पर भी कई बड़े ग्रुप्स में शेयर किया गया है।

जिन लोगों ने इस वीडियो को फेसबुक पर पोस्ट किया है, उनका दावा है कि बीजेपी नेता अनिल उपाध्याय ने अपने गुंडों सहित दलित युवक की पिटाई कर दी क्योंकि वो युवक एक आलीशान गाड़ी में घूम रहा था।

लेकिन अपनी पड़ताल में हमने पाया कि ये दावा बिल्कुल गलत है।

वीडियो की हकीकत

रिवर्स इमेज सर्च से पता चलता है कि ये दो साल पुराना वीडियो है।

4 अप्रैल 2017 को कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इस वीडियो का इस्तेमाल किया गया था।

इन रिपोर्ट्स के अनुसार वीडियो में जिस शख्स की पिटाई हो रही है, वो गुजरात के अहमदाबाद शहर में रहने वाले हार्दिक भरवाड़ हैं।

हार्दिक को पारिवारिक विवाद के चलते उनके ससुराल पक्ष के लोगों ने पीटा था। साथ ही उनकी गाड़ी भी तोड़ दी थी।

इस मामले की पूरी जानकारी लेने के लिए हमने गुजरात पुलिस से बात की।

गुजरात पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने हमें बताया कि ये वीडियो गांधीनगर में स्थित सेक्टर-7 का है।

उन्होंने बताया, “ये पूरा मामला घरेलू हिंसा का था जिसमें लड़की ने अपने पति हार्दिक भरवाड़ पर घरेलू हिंसा और दहेज माँगने का आरोप लगाया था।”

उन्होंने बताया कि जब लड़की ने अपने घर जाकर उसके साथ हुई हिंसा के बारे में बताया था तो लड़की के घरवालों ने हार्दिक भरवाड़ की पिटाई कर दी थी।

पुलिस अधिकारी के अनुसार इस मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कराये थे और ये मामला अभी भी कोर्ट में लंबित है।

गुजरात पुलिस ने यह साफ किया कि युवक की पिटाई पारिवारिक विवाद के कारण की गई थी और इसका किसी पॉलिटिकल पार्टी से कोई संबंध नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

Apple ला सकता है पहला फोल्डेबल iPhone Ultra, iPhone 18 सीरीज की लॉन्च रणनीति में बड़ा बदलाव

Moto G37 Power भारत में 19 मई को होगा लॉन्च, 7000mAh बैटरी और Android 16 से मचेगा धमाल, जानिए क्या रहेगी कीमत

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

itel zeno 200 : iPhone जैसा लुक और 120Hz डिस्प्ले, लॉन्च हुआ सस्ता स्मार्टफोन

अगला लेख