#BBCRiverStories: बिहार की राजनीति में कितनी अहम है जाति?

Webdunia
गुरुवार, 28 मार्च 2019 (16:56 IST)
बिहार की राजनीति में जाति कितनी अहम है, इसी बात की पड़ताल के लिए बीबीसी हिन्दी की टीम मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी के साथ पटना पहुंची।

 
सबसे पहले टीम पहुंची बिहार के लक्ष्मणपुर बाथे गांव जहां बिहार के इतिहास का शायद सबसे बड़ा नरसंहार हुआ था। यहां कथित ऊंची जाति के लोगों ने 58 दलितों को बेरहमी से मार दिया था। इस नरसंहार में मारे गए लोगों के परिवार वाले आज भी वो दिन याद करके सिहर जाते हैं, लेकिन इस मामले में किसी भी शख़्स को सज़ा नहीं मिली। इस बात का गुस्सा पीड़ित परिवारों में है।
 
 
जातीय भेदभाव और जाति आधारित राजनीति को लेकर एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट के प्रोफेसर दिवाकर कहते हैं, ''जब ज़मींदारी उन्मूलन के बाद भी ज़मीनें नहीं मिलीं और लोगों को लगने लगा कि उनका हक़ मारा जा रहा, वहां से निचली और निम्न मध्य जाति के लोग इकट्ठा हुआ और अपने हक़ के लिए लड़ने लगे। वहां से जातीय गोलबंदी शुरू हुई और ऊंची जाति के लोग ख़ासकर ज़मींदार भी इसी दौरान एकजुट होने लगे। उन्होंने आंदोलनों को दबाने की कोशिश की। इसी वजह से जातीय भेदभाव बढ़ा।''
इन घटनाओं के बाद जाति की राजनीति ने जोर पकड़ा। चुनाव प्रचार से लेकर टिकट देने तक जाति की भूमिका काफ़ी अहम होती गई।
 
 
बिहार के आम लोग जातीय भेदभाव और राजनीति में जाति की भूमिका पर काफ़ी हद तक सहमत हैं। हालांकि लोगों का कहना है कि अगर किसी एक जाति के लोग उन्हें दबाने की कोशिश करेंगे तो उन्हें भी जातिय एकजुटता लानी पड़ेगी। लेकिन जाति का ये मुद्दा सिर्फ़ राजनीति में ही नहीं सोशल मीडिया पर भी खूब छाया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

iPhone 16 को कड़ी टक्कर देगा Vivo का सस्ता फोन, 6500mAh की दमदार बैटरी धांसू फीचर्स

Samsung Galaxy Z Fold 7 : सैमसंग का धांसू फ्लिप स्मार्टफोन, कीमत सुनेंगे तो हो जाएंगे हैरान

OnePlus Nord 5 : 20 घंटे चलने वाली बैटरी, 50 MP कैमरा, वन प्लस का सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च

Nothing Phone 3 की क्या है कीमत, जानिए इसके 10 दमदार फीचर्स

Nothing Phone 3 कल होगा लॉन्च, स्मार्टफोन में मिलेंगे ये खास फीचर्स, इतनी हो सकती है कीमत

अगला लेख