Hanuman Chalisa

कभी देखा है आपने इतना बड़ा अजगर?

Webdunia
गुरुवार, 14 दिसंबर 2017 (11:38 IST)
ऑस्ट्रेलिया में एक अजगर और पुलिस अधिकारी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में पुलिस अधिकारी एक बड़े से अजगर का सामना करते दिख रहे हैं।
 
उत्तरी क्वींसलैंड में अपने साथी के साथ रात में गश्त लगा रहे एक पुलिस अधिकारी को सड़क पर अचानक ही एक बड़ा-सा अजगर नज़र आया। अधिकारियों ने जैसे ही उस अजगर को देखा तो उन्होंने उसकी तस्वीरें खींच लीं।
 
बीबीसी के साथ बातचीत में पुलिस अधिकारी ने बताया, ''मेरे हिसाब से वह अजगर लगभग पांच मीटर लंबा होगा, वह इतना ख़तरनाक था कि उसे टेप से नापने के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता।''
 
सोमवार को क्वींसलैंड पुलिस ने अजगर की तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड की। इस तस्वीर को 20 लाख से ज़्यादा बार देखा जा चुका है और उसमें 10 हज़ार से अधिक कॉमेंट आए हैं।
 
अपनी पोस्ट में पुलिस ने लिखा है, ''हम कोई छोटा-मोटा काम नहीं करते, हमें पता नहीं होता कि किसी दिन शिफ्ट के दौरान हमारे रास्ते में कौन-सी मुश्किल खड़ी हो।''
 
जिस अजगर से पुलिस का सामना हुआ वह एक स्क्रब पायथन (अजगर) था। ऑस्ट्रेलिया ज़ू के अनुसार यह ऑस्ट्रेलिया का सबसे लंबा अजगर है जो लगभग सात मीटर (23 फीट) तक लंबा हो सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जिसे समझ रहे थे 'MAGA Queen' वो निकली AI Girlfriend: UP के लड़के ने हजारों अमेरिकियों को कैसे बनाया 'महामूर्ख’?

उत्तर भारत में ‘Heat Dome’ का कहर: 45°C पार जाएगा पारा, जानें आपके शहर के लिए IMD का रेड अलर्ट!

ईरान युद्ध का असर, महंगे होंगे कंडोम, दुनिया की सबसे बड़ी निर्माता कंपनी ने 20-30% दाम बढ़ाने का किया ऐलान

ईरान में पिटने के बाद US का 'Dirty Game' शुरू, साइकलॉजिकल ऑपरेशंस से करेगा आपके दिमाग पर कंट्रोल!

वोटिंग के बीच सुवेंदू अधिकारी ने खेला हिंदू कार्ड, बोले- रोने लगी हिंदू शादीशुदा दीदी

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

Vivo Y05 : सबसे सस्ता स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Extended RAM के साथ

अगर आप भी देर तक मोबाइल देखते हैं तो जान लें ये नुकसान

iPad mini को टक्कर देगा Oppo Pad Mini, 144Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 और दमदार बैटरी जैसे फीचर्स

Google Pixel 10a: फ्लैट डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस के दम पर क्या मिड-रेंज बाजार में बना पाएगा खास जगह?

Poco X8 Pro सीरीज भारत में लॉन्च: 9000mAh बैटरी और 'आयरन मैन' अवतार में मचाएगा धूम, जानें कीमत और फीचर्स

अगला लेख