shiv chalisa

#HerChoice: बेटियों के सपनों को मरने नहीं दिया

Webdunia
गुरुवार, 8 मार्च 2018 (11:40 IST)
मुझे हमेशा से पढ़ाई का शौक था। सपना देखती थी कि किसी रोज़ काला गाउन पहन कर राष्ट्रपति के हाथों से मेरिट सर्टिफिकेट लूं। खूब पढ़कर टीचर बनना चाहती थी, अपने पैरों पर खड़े होना चाहती थी। लेकिन घर वालों ने बारहवीं पास करते ही मेरी शादी कर दी।
 
#HerChoice 12 भारतीय महिलाओं के वास्तविक जीवन की कहानियों पर आधारित बीबीसी की विशेष सिरीज़ है। ये कहानियां 'आधुनिक भारतीय महिला' के विचार और उनके सामने मौजूद विकल्प, उनकी आकांक्षाओं, उनकी प्राथमिकताओं और उनकी इच्छाओं को पेश करती हैं।
 
पति सीधे-सादे आदमी थे, सरकारी नौकरी करते थे। उनका अक्सर तबादला होता रहता, लेकिन वो मुझे कभी अपने साथ नहीं ले गए। मैं हमेशा ससुराल में रह कर घर-परिवार की ज़िम्मेदारियां निभाती रही। अपनी ननदों को कॉलेज जाते देखती तो पढ़ाई की ख़्वाहिश फिर जाग उठती।
 
घर से ही पढ़ाई करके जैसे-तैसे मैंने अपना ग्रेजुएशन पूरा किया। वक़्त बीतता गया और मैं पांच बेटियों की मां बन गई। परिवार वालों ने तो कभी बेटियां पैदा करने का ताना नहीं मारा, लेकिन समाज हमेशा मुझे और मेरे पति को 'बेटा न होने' का अहसास दिलाता रहा।
 
कइयों ने कहा कि 'पांच बेटियां हैं, इसलिए जल्दी-जल्दी शादी करके निपटाओ, वरना उम्र बीतने पर ज़्यादा दहेज देना पड़ेगा। मगर मैंने ठान लिया था कि अपनी बेटियों को खूब पढ़ाऊंगी, उन्हें क़ाबिल बनाऊंगी। मैंने उन्हें सबके ख़िलाफ़ जाकर पढ़ाया। मैं नहीं चाहती थी कि मेरी बेटियां मेरी तरह अपने सपनों को तिल-तिलकर मरते देखें।
 
मेरे पति ने भी मेरा साथ दिया। आज मेरी पांचों बेटियां अच्छी नौकरियों में हैं। अब जब मैं उनके कॉलेज की तस्वीरें देखती हूं जिनमें वो काले गाउन पहनकर सर्टिफ़िकेट लिए खड़ी हैं, तो लगता है मेरा सपना पूरा हो गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

IRIS Dena : हिन्द महासागर में फंसे नाविकों की तलाश में जुटी Indian Navy, श्रीलंका के साथ चलाया सर्च ऑपरेशन

Ali Khamenei के बेटे Mojtaba Khamenei क्या नपुंसक थे, WikiLeaks की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

5 दिन बाद अयातुल्लाह खामेनेई की मौत पर भारत ने जताया शोक, विदेश सचिव ने श्रद्धांजलि रजिस्टर पर किए हस्ताक्षर

Hormuz Strait पर ईरान ने दी बड़ी खुशखबरी, चीन के लिए खोला रास्ता, क्या भारत को भी होगा फायदा

Iran War 2026 : ईरान- इजराइल कैसे बने एक-दूसरे के दुश्मन, कभी हुआ करते थे जिगरी दोस्त

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

Nothing का बड़ा धमाका: धांसू लुक के साथ Phone 4a और 4a Pro लॉन्च, साथ में 135 घंटे चलने वाला हेडफोन भी!

Samsung ने लॉन्च की Galaxy S26 सीरीज, जानिए क्या हैं खूबियां

Samsung Galaxy S26 Ultra vs S25 Ultra vs iPhone 17 Pro Max : कीमत से कैमरा तक जानें कौन है सबसे दमदार फ्लैगशिप?

Samsung Galaxy S26 Ultra Launch : आईफोन की छुट्टी करने आया सैमसंग का नया 'बाहुबली' फोन

iQOO 15R भारत में लॉन्च, 7,600mAh की तगड़ी बैटरी और Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, जानें कीमत और फीचर्स

अगला लेख