बिना दर्द सहे, घर पर ही अपर लिप्स के बालों को हटाने के घरेलू नुस्खे

Webdunia
लड़कों की हल्की-हल्की मूंछें दिखने लगे तो यह सामान्य हैं लेकिन जब लड़कियों के होठों के ऊपर, यानि कि अपर लिप्स पर हल्के से भी बाल दिखे तो देखने वालों के साथ ही लड़कियों को भी शर्मिंदगी होती है। अधिकांश लड़कियां हल्के से भी अपर लिप हेयर आने पर पार्लर के चक्कर लगाती है। आइए, हम आपको बताते हैं कि कैसे आप घर पर ही अपर लिप्स हेयर आसानी से निकाल सकती हैं -
 
1 दही और चावल का आटा
 
एक कटोरी में 1 बड़ी चम्मच दही और 1 बड़ी चम्मच चावल का आटा मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपर लिप्स पर लगाएं। कुछ देर इसे रखें और सूखने के बाद, हल्के हाथों से रगड़कर पेस्ट को हटा दें। 
 
2 चीनी और नींबू
 
एक कोटरी में दो नींबू का रस और चीनी डालकर, अच्छी तरह से मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपर लिप्स पर 10-15 मिनट लगा रहने दें। फिररगड़कर पानी से धो लें।
 
3 दूध और हल्दी
 
इसके लिए 1 बड़ी चम्मच दूध और 1 बड़ी चम्मच हल्दी का पेस्ट तैयार करें। फिर इसे अपर लिप्स पर लगाएं और सूखने पर हल्के हाथों से रगड़ते हुए धोलें।
 
इन घरेलू नुस्खों को अपनाते हुए आपको थोड़ा सब्र भी रखना होगा, कुछ हफ्तों तक नियमित इन्हें आजमाने के बाद ही आपको नतीजे दिखेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

क्या है कुंजल क्रिया? जानें इसके 10 बेहतरीन फायदे

मेडिटेशन करते समय भटकता है ध्यान? इन 9 टिप्स की मदद से करें फोकस

इन 5 Exercise Myths को जॉन अब्राहम भी मानते हैं गलत

क्या आपका बच्चा भी हकलाता है? तो ट्राई करें ये 7 टिप्स

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

अगला लेख