Hanuman Chalisa

मेकअप को लंबे समय तक फ्रेश रखने के 5 टिप्स

Webdunia
चाहे आप किसी भी अवसर के लिए मेकअप कर रही हो, चाहे रोजाना का ऑफिस मेकअप हो या शादी-पार्टी के लिए, आप जरूर चाहेंगी कि मेकअप लंबे समय तक टिका रहें और आपको बार-बार इसे ठीक न करना पड़े। मेकअप को ज्यादा देर तक आप कैसे फ्रेश रख सकती हैं? आइए, जानते हैं इसके लिए खास टिप्स -
 
1. अगर मेकअप को लंबे समय तक बनाए रखना है, तो वाटरप्रूफ एवं हल्का-फुल्का मेकअप करें, जो आपके चेहरे को खूबसूरत तो दिखाए ही, साथ ही सिंपल पानी से हल्का सा फेस वॉश करने पर भी चेहरा बदरंग नहीं होगा।
 
2. जहां तक संभव हो, फाउंडेशन और फेस पावडर का प्रयोग न करें। यदि आवश्यक हो तो फाउंडेशन लगाने के लिए भीगे नम स्पंज का प्रयोग करें। इससे आपका मेकअप ज्यादा समय तक टिका रहेगा।
 
3. वॉटरप्रूफ काजल का प्रयोग करें या फिर काजल की जगह जैल आई लाइनर या फिर वॉटरप्रूफ लाइनर का प्रयोग करें। गाढ़ी और क्रीमी फेस क्रीम के बजाए तरल फेस क्रीम का प्रयोग करें।
 
4. ट्रेडिशनल मेकअप कर रही हैं तो गीली बिंदी न लगाएं, क्योंकि गीली बिंदी जरा सा भी पसीना आने पर बहने लगती है, जिससे आपका चेहरा रंग-बिरंगा हो जाएगा। अगर आप डिजाइन वाली बिंदी लगा सकती हैं तो वाटरप्रूफ लिक्विड बिंदी लगाएं अन्यथा बाजार में मिलने वाली स्टिकर वाली, बिंदिया लगा सकती है।
 
5. ब्लशर का प्रयोग कर रही हैं, तो वॉटरप्रूफ, क्रीमी ब्लशर का प्रयोग करें। सूखे सिंदूर के स्थान पर रेडीमेड स्टिक वाले सिंदूर का भी प्रयोग कर सकती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय, मच्छरों से ऐसे करें खुद की सुरक्षा

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सभी देखें

नवीनतम

तीखा सामाजिक-आर्थिक व्यंग्य: दो जून की रोटी

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

ईरान युद्ध से अमेरिका का सुपर पॉवर तमगा डगमगाया

पुण्यतिथि विशेष: स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय और खास बातें

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

अगला लेख