गर्मी में बर्फ के 7 प्रयोग आपको चौंका सकते हैं....

Webdunia
ice cube 
 
अधिकतर घरों में गर्मी के दिनों में बर्फ (ice cube) का उपयोग बढ़ जाता है। गर्मी में बर्फ का उपयोग सेहत और सुंदरता दोनों की दृष्टि से लाभदायी भी होता है। यदि आप भी बर्फ के प्रयोग के फायदे प्राप्त करना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए बहुत लाभकारी साबित होगा। मसाज के लिए आप बर्फ को किसी कपड़े या प्लास्टिक बैग में लपेट लें और फिर उसे चेहरे पर लगाएं।
 
आइए जानते हैं आइस क्यूब यानी बर्फ के कुछ खास प्रयोगों के बारे में- 
 
1. लगातार कम्प्यूटर या मोबाइल का इस्तेमाल करने से कई बार आंखें सूज जाती हैं। ऐसी पफ्फी आइज से राहत पाने के लिए भी आप आंखों पर बर्फ की मसाज करें, इससे आपकी आंखों को ठंडक मिलेगी और आपको फ्रेश महसूस होगा और आंखों की थकावट भी दूर होगी।
 
2. बर्फ की मसाज से शरीर में कहीं भी सूजन आ गई हो तो उससे भी राहत मिलती है।
 
3. चेहरे पर मेकअप करने से पहले यदि बर्फ से मसाज कर लें तो यह प्राइमर का काम करता है व आपका मेकअप ज्यादा समय तक टिका रहेगा।
 
4. बर्फ की मसाज से आपका ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है, जिससे आप लंबे समय तक जवां बनी रहेंगी।
 
5. सनबर्न या त्वचा धूप से टैन हो गई हो तो इस टैन को हटाने में भी बर्फ की मसाज से मदद मिलेगी। चेहरे या हाथों पर रोजाना बर्फ की सिर्फ 10 मिनट की मसाज से आपको फायदा देखने को मिलेगा। 
 
6. बर्फ की मसाज चेहरे पर करते रहने से आपके चेहरे पर झुर्रियां भी जल्‍दी नहीं पड़ेंगी।
 
7. बर्फ की मसाज से मुंहासो से छुटकारा मिलता है। सबसे पहले आप अपना चेहरा धोकर सुखा लें। अब कपड़े या प्लास्टिक बैग में लिपटे हुए बर्फ से सर्कुल यानी हाथों को गोलाकार में घुमाते हुए चेहरे की 10 मिनट मसाज करें। रोज ऐसा करने से आपको मुंहासों से छुटकारा मिल सकता है।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

beauty care tips 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

खाने में नमक की जगह मिलाएं ये चीज़ें, ब्लड प्रेशर भी रहेगा कम

क्या होता है डेवलपमेंट ट्रॉमा डिसऑर्डर? जानें बच्चों में दिखाई देने वाले इसके लक्षण

नन्ही-सी राजकुमारी के लिए चुनिए यूनीक और मीनिंगफुल नाम

आपकी दिनचर्या में दिखते हैं डायबिटीज के ये 8 लक्षण, जानें बचाव के उपाय

क्यों बुखार आने पर बच्चों के पैरों में होता है दर्द? जानिए इसका कारण और समाधान

मत विभाजन का रुकना 2024 में महत्वपूर्ण निर्णायक मुद्दा है!

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है Puppy Yoga, जानें इसे करने का सही तरीका

क्या आपके बेबी को भी कम भूख लगती है? ये सामान्य है या है समस्या का संकेत?

डायपर से जुड़े इन भ्रमों पर अक्सर लोग कर लेते हैं भरोसा, जानें क्या है इनकी सच्चाई

बच्चों को चीनी खिलाने की सही उम्र क्या होती है? बच्चों को चीनी खिलने से पहले जान लें ये ज़रूरी बातें

अगला लेख