Hanuman Chalisa

Banana Face Packs से पाएं गजब का निखार, जानिए कैसे करें पेस्ट तैयार

Webdunia
केला न केवल सेहत के लिए स्वास्थ्यवर्धक होता है बल्कि इसका फेस पैक बनाकर लगाने से आपकी त्वचा में भी निखार आ सकता है। केला का कई प्रकार से फेस पैक बनाकर त्वचा पर लगाया जा सकता हैं। आइए, जानते हैं 5 प्रकार के बनाना फेस पैक -
 
1 केला फेस पैक
यह सबसे आसान फेस पैक है, इसके लिए केले को मसल लें और इस पेस्ट को अपने चेहरे तथा गर्दन पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। इससे आपका चेहरा ग्‍लो करने लगेगा।
 
2 केला और तेल फेस पैक
इसके लिए आप मसले हुए केले में कुछ बूंदे किसी भी तेल की मिलाएं जैसे ऑलिव ऑयल या बादाम तेल। अब इस पेस्ट को 10-15 मिनट के लिए चेहरे पर रखें फिर चेहरा धोलें।
 
3 केला और शहद फेस पैक
जिनकी त्वचा अधिक ड्राय है, उनके लिए केला और शहद फेस पैक लगाना बहुत कारगर साबित होगा, क्योंकि ये दोनों ही बहुत अच्छे मॉइश्चराइजर  होते हैं। इस फेस पैक को बनाने के लिए आधा मसले हुए केले में 1 चम्‍मच शहद मिलाएं। अब इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर 10-15 मिनट के लिए लगाएं फिर चेहरा धोलें। इससे ड्राय स्किन को भरपूर नमी मिलेगी और त्वचा ग्‍लो करने लगेगी।
 
4 केला और दूध फेस पैक
इसके लिए मसले हुए केले में बराबर मात्रा में दूध डालकर फेस पैक बनाएं। यह भी त्वचा को कोमल बनाएगा।
 
5 केला और ओट फेस पैक
इसके लिए आधे केला में, आधा छोटा कप ओट मिलाकर पेस्ट बनाएं। अब इसे 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर रखें फिर हल्‍के हाथों से रगड़ कर धोलें। इस फेस पैक से आपके ब्‍लैकहेड निकलने में भी मदद मिलेगी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

अगला लेख