Hanuman Chalisa

Beauty Tips : लॉकडाउन में रखें त्वचा का पूरा ख्याल, घर में ही करें पार्लर जैसा फेशियल

Webdunia
त्वचा को खूबसूरत बनाए रखने के लिए इसकी देखभाल की जरूरत होती है ताकि हमारे चेहरे पर जमी डेड स्कीन साफ हो जाए और इसके लिए पार्लर जाकर फेशियल कराना एक बेस्ट विकल्प लगता है। लेकिन ऐसे समय जब पूरा देश घर में बंद है, तब पार्लर जाने के बारे में सोचना असंभव है। लेकिन इस लॉकडाउन में भी आप घर में पार्लर जैसा फेशियल कर सकती हैं। वो कैसे? आइए जानते हैं कुछ आसान टिप्स जिसे फॉलो कर आप पार्लर जैसा निखार घर में ही पा सकती हैं।
 
लॉकडाउन के समय कैसे करें घर में फैशियल, आइए जानते हैं
 
सबसे पहले आप अपने किसी मनपसंद फेसवॉश से अपने चेहरे को क्लीन कर लीजिए।
 
अब क्लींजर मिल्क से अपने चेहरे की मसाज कर लें। अगर घर में क्लींजर मिल्क न हो तो आप कच्चे दूध का इस्तेमाल कर सकती हैं, कच्चे दूध से आप अच्छे से चेहरे की मसाज करें और क्लीन कर लें।
 
अब आप चेहरे पर स्क्रब कीजिए- इसके लिए आप 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच शकर लीजिए। इन दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए। अब इसे अपने चेहरे पर हल्के हाथों से स्क्रब कर लें।
 
अब आपको चेहरे पर मसाज करनी है। इसके लिए मलाई में थोड़ा-सा शहद मिला लें। अब इन्हें साथ में अच्छी तरह से मिलाकर चेहरे की मसाज करें।
 
इसके बाद एक कॉटन लेकर अपने फेस को अच्छी तरह से क्लीन कर लीजिए।
 
अब बारी है चेहरे पर स्टीम लेने की। गर्म पानी वाले टब के ऊपर अपना चेहरा दूर करके रखें। ध्यान रहे, चेहरा करीब न रखें। अब ऊपर से टॉवेल से चेहरे को ढंक लें और स्टीम लें।
 
अब बारी है फेसमास्क की
 
फेसमास्क बनाने के लिए-
 
1 चम्मच बेसन, आधा चम्मच दही और कुछ बूंदें नींबू की। अब इन्हें अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट इसे लगाकर छोड़ दें। सूखने के बाद साफ ठंडे पानी से चेहरे धो लें।
 
 
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

अगला लेख