स्कैल्प इन्फेक्शन को मिटाने का असरदार उपाय, इन आसान नुस्खों से पाएं बालों में हो रही खुजली से आराम

Itchy Scalp : इन उपायों से मिलेगा खतरनाक खुजली से आराम, जरूर करें ट्राई

WD Feature Desk
सोमवार, 9 सितम्बर 2024 (12:35 IST)
Scalp Infection Remedies
Scalp Infection Remedies : बदलते मौसम के साथ स्कैल्प और बालों की जरूरतें भी बदलने लगती हैं। बारिश के मौसम में बालों में कई तरह की दिक्कतें होने लगती है। इस मौसम में हेयरफॉल बढ़ जाता है। इसके अलावा इस सीजन में स्कैल्प में चिपचिपेपन की वजह से खुजली भी काफी ज्यादा होती है। स्कैल्प का ड्राई होना कई सारे कारणों से हो सकता है। इस आर्टिकल में आपको कुछ ऐसे तरीके मिलेंगे जिनकी मदद से आप सिल्की और सुंदर बाल पा सकेंगी। 
 
1. सेब का सिरका लगाएं
ये बालों की हेल्थ के लिए बहुत अच्छा उपाय हो सकता है। ये खुजली पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म कर सकता है। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आपके स्कैल्प को एक्सफोलिएट करने में मदद करते हैं। इसके एंटीफंगल गुणों से, फंगस की परेशानी को दूर किया जा सकता है। इसके लिए 1 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर लें, इसमें थोड़ा सा पानी मिक्स करें। अब इसे कॉटन बॉल की मदद से अपने बालों में लगाएं। कुछ देर बाद बालों को नॉर्मल पानी से साफ कर लें। 
 
2. स्कैल्प इंफेक्शन दूर करे नारियल तेल
स्कैल्प इन्फेक्शन की परेशानी को दूर करने के लिए नारियल तेल का प्रयोग किया जा सकता है। इसमें शक्तिशाली एंटी-फंगल एजेंट होते हैं, जो स्कैल्प पर होने वाली इन्फेक्शन को दूर कर सकते हैं। इस उपाय को करने के लिए नारियल तेल हल्का गर्म कर रुई की मदद से स्कैल्प पर लगाएं। इस तेल को 2 से 3 घंटे बालों में लगा रहने दें। 
 
3. नीम के पत्तों से स्कैल्प इन्फेक्शन करें दूर
नीम के पत्तों में प्रभावी रूप से एंटीफंगल गुण होते हैं, ये स्किन पर होने वाली फंगल इन्फेक्शन की समस्याओं को दूर कर सकते हैं। अगर आप स्कैल्प पर होने वाले इन्फेक्शन से परेशान हैं, तो नीम के पेस्ट को अपने बालों पर लगाएं। कुछ देर रखने के बाद इसे धो लें। 
 
4. प्याज का रस
प्याज का रस स्कैल्प पर लगाने के बाद मसाज करने से ब्लड फ्लो बढ़ता है। इससे हेयर ग्रोथ होता है। इसमें एंटीमाइक्रोबियल तत्व होने के कारण स्कैल्प इंफेक्शन, डैंड्रफ दूर होता है। इस उपाय को करने के लिए प्याज का रस निकाल कर कॉटन की मदद से स्कैल्प पर लगाएँ और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद अच्छी तरह से बालों को धो लें। 
 
5. एलोवेरा जेल से पाएं ठंडक
अगर आप नियमित रूप से एलोवेरा जेल बालों में लगाएं तो इससे बालों की चमक बढ़ती है और बाल मजबूत भी होतें हैं। यही नहीं, इनके इस्‍तेमाल से सिर की खुजली, जलन आदि भी दूर होगा। एलोवेरा जेल त्वचा को ठंडक देता है। इसके कई गुण ड्राई स्कैल्प की समस्या में मदद कर सकते हैं। इतना ही नहीं, यह त्वचा को मॉइश्चराइज और नमी देने में मदद करता है। 
ALSO READ: त्योहारों के मौसम में इन होममेड आई मास्क से बढ़ाएं आंखों की खूबसूरती 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

नवरात्रि दुर्गा पूजा के फलाहार, जानें 9 दिनों के व्रत की रेसिपी

अप्रैल फूल डे 2025 से जुड़े 20 अनोखे और मजेदार फैक्ट्स जो आपको हैरान कर देंगे

गुड़ी पड़वा विशेष: गुड़ी पर क्यों चढ़ाते हैं गाठी/पतासे का हार, जानिए इसका धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व

Chaitra navratri diet: नवरात्रि में कैसे रखें अपनी सेहत का ख्याल? जानें सही डाइट टिप्स

चैत्र नवरात्रि में घर के वास्तु दोष दूर करने के लिए करिए ये सरल उपाय, मां दुर्गा की बरसेगी कृपा

सभी देखें

नवीनतम

बैठते या खड़े होते समय चटकती हैं पैरों की हड्डियां? जानिए इसके 5 बड़े कारण

ईद के इस चांद की तरह दमकता रहे आपका हर दिन, रब से बस यही दुआ मांगते हैं ईद के दिन... खास अंदाज में कहें ईद मुबारक

सुबह उठते ही लगती है तेज भूख? जानिए इसके 5 चौंकाने वाले कारण और राहत के उपाय

Gudi padwa Essay: गुड़ी पड़वा पर आदर्श निबंध हिन्दी में

गुड़ी पड़वा पर क्यों खाई जाती है कड़वी नीम और गुड़, जानिए सेहत को मिलते हैं क्या फायदे

अगला लेख