Hanuman Chalisa

Lockdown Beauty Tips: क्लीयर और ग्लोइंग स्कीन की चाहत ऐसे करें पूरी

Webdunia
क्लीयर और ग्लोइंग स्कीन हर किसी की चाहत होती है, लेकिन इस चाहत को चेहरे और हाथ-पैरों में मौजूद टैनिंग पूरा नहीं होने देती है और मन में सिर्फ यही सवाल आता है कि आखिर इसे अपनी त्वचा से कैसे हटाया जा सकता है? साथ ही यदि टैनिंग को सही समय में हटाया नहीं जाए तो ये हमेशा के लिए हमारी त्वचा पर रह जाती है, जो दिखने में बेहद ही खराब लगती है।
 
यह समय जो हमें मिला है, यह हमारी त्वचा और खुद पर ध्यान देने का एक बेहतरीन समय है। लॉकडाउन के दौरान आप अपनी त्वचा पर अच्छे से ध्यान भी दे सकती हैं। वहीं इस समय आप अपने घर में ही बंद हैं तो वापस से टैनिंग होने का भी कोई चांस नहीं है।
 
तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे कारगर उपाय जिसे अपनाकर आप पा सकती हैं टैनिंग से निजात-
 
टमाटर
 
टैनिंग हटाने के लिए टमाटर बहुत मदद करता है। इसके लिए आप आधा टमाटर लेकर इसका रस निकाल लें। अब इसमें कुछ बूंदें नींबू की मिला लें और अपनी बॉडी के टैनिंग वाले हिस्सों में लगाएं। अपने हाथ-पैरों और चेहरे पर इसे अच्छी तरह लगा लें और इसके बाद इसे धो लें। इसका इस्तेमाल नियमित करने से आपको कुछ ही दिनों में असर दिखाई देने लगेगा।
 
नींबू और शहद
 
टैनिंग हटाने के लिए नींबू और शहद एक बेहतरीन उपाय है। इसके लिए आप शहद लीजिए। इसमें आधे नींबू का रस मिला लीजिए। अब इसे अच्छी तरह से मिलाकर इसे अपने टैनिंग वाली जगह पर लगाएं। इसका इस्तेमाल आपको सोने से पहले करना है।
 
नींबू
 
नींबू का छिल्का लेकर इसे अपने हाथ-पैरों में अच्छी तरह से रगड़ें। ये टैनिंग निकालने में बहुत मदद करता है।
 
बेसन और दही
 
नहाने से पहले बेसन, दही और कुछ बूंदें नींबू की मिला लें। इस पेस्ट को नहाने से पहले अपनी पूरी बॉडी पर लगाएं और कुछ देर सूखने दें। फिर इसे स्क्रब करते हुए अपनी बॉडी में से निकालें। इसका इस्तेमाल आप रोज भी कर सकते हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

Famous works of Nehru: जवाहरलाल नेहरू के 5 ऐसे बड़े कार्य जो नहीं कर सकता था कोई दूसरा पीएम

10 things about Nautapa: नौतपा से जुड़ी 10 खास बातें

Pandit Jawaharlal Nehru: पंडित जवाहरलाल नेहरू के बारे में 10 रोचक बातें

राजकुमार चंदन का उपन्यास- विश्व शांति की अनुगूंज: समुद्र का न्याय

अगला लेख