Hanuman Chalisa

जानिए, 4 प्रकार के हर्बल स्क्रब घर पर ही तैयार करने की विधि

Webdunia
स्क्रब का इस्तेमाल अधिकांश लोग कभी न कभी जरूर करते हैं, ये चेहरे से मृत त्वचा को हटा देता है। बाजार के स्क्रब कई लोगों को सूट नहीं करते, ऐसे में अगर वे घर पर ही हर्बल स्क्रब तैयार करें और उन्हें लगाएं तो त्वचा पर कोई नुकसान होने की आशंका नहीं रहेगी। आइए, जानते हैं 3 प्रकार के हर्बल स्क्रब घर पर ही तैयार करने की विधि -
 
1. बनाना स्क्रब :
 
इसे बनाने के लिए पके हुए केलों को मसल कर इसमें चीनी और एक चम्मच शहद मिलाएं। इसे अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट बना लें। अब आपका स्क्रब बनकर तैयार है। अब इससे हल्के हाथों से अपने चेहरे पर 5 मिनट तक मसाज करें और फिर अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।
 
2. दही और पपीता स्क्रब :
 
पपीते को मसल कर इसमें दो चम्मच दही, तीन बूंद लेमन जूस और एक चम्मच शहद मिलाएं। अब तैयार हुए स्क्रब से अपनी स्किन पर मसाज कर उसे पांच मिनट के लिए लगा छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से फेसवॉश कर लें।
 
3. ओट्स ऐंड टोमेटो स्क्रब :
 
इसके लिए ग्राउंड ओट्स और पाउडर चीनी ले कर मिला लें। इस मिश्रण में टमाटर के कटे हुए टुकड़ों को डुबोकर निकालें और इसे अपने चेहरे पर रगड़ें। टमाटर स्किन को ब्लीच करने का काम करता है, जबकि ओट्स स्किन को सॉफ्ट बनाता है।
 
4. हनी-ऑरेंज स्क्रब :
 
दो चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर ले, दो चम्मच ओट्स ले, अब इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। इस पेस्ट में थोड़ा सा पानी मिलाकर स्क्रब को तैयार करें। अब हल्के हाथों से इसे चेहरे पर नीचे से ऊपर की तरफ मसाज करें। अब कुछ मिनट तक इसे अपने चेहरे पर लगा रहने दें फिर अच्छे से चेहरे को धो लें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

अगला लेख