खूबसूरत होठों के लिए सीखिए मैट लिपस्टिक लगाने का परफेक्ट तरीका

Webdunia
लिपस्टिक तो अधिकांश लड़कियां लगाती है, इन दिनों मैट लिपस्टिक फैशन ट्रेंड में बनी हुई है। इसे लगाने का तरीका सामान्य लिपस्टिक से थोड़ा अलग होता है। अगर आपने इसे सही तरीके से नहीं लगाया तो मैट लिपस्टिक से होठों को जो खूबसूरती मिलती है, उससे आप वंचित रह जाएंगी। आइए, आपको सिखाएं मैट लिपस्टिक लगाने का परफेक्ट तरीका -
 
1 मैट लिपस्टिक लगाने से पहले अपने होठों को उसके लिए तैयार करें। इसके लिए सबसे पहले होठों पर स्क्रब करें जिससे उन पर मौजूद मृत त्वचा निकल जाए और मैट लिपस्टिक लगाने के लिए एक स्मूद बेस मिलें। अगर बिना होठों पर स्क्रब किए लिपस्टिक लगाएंगे तो कुछ ही देर बाद होठों पर सिलवटे पड़ी हुई दिखाई देंगी।
 
2 मैट लिपस्टिक ड्राय होती है इसलिए इसे लगाने से पहले होठों पर लिप बाम की एक पतली सी परत लगाना जरूरी होता है।
 
3 मैट लिपस्टिक ड्राय होती है इसलिए इसे ब्रश से लगाने की जरूरत नहीं होती। इन्हें आप सीधे ट्यूब से लगाएं साथ ही अगर काफी महीनों से रखी हुए मैट लिपस्टिक सुख गई हो तो इनके ऊपर हल्का सा ब्लो ड्रायर चलाएं और फिर लिपस्टिक लगाए तो आसानी से लग जाएगी।
 
4 जिस तरह से ग्लॉसी या शीयर लिपस्टिक लगाने के बाद आप होंठों को आपस में रगड़ती हैं जिससे की वो अच्छे से सेट हो जाए, तो ऐसा मैट लिपस्टिक लगाते वक्त करने की जरूरत नहीं होती। मैट लिपस्टिक ड्राय होती है जो होंठों को रगड़ने से खराब हो सकती है।
 
5 मैट लिपस्टिक के दो कोट होंठों पर लगाने से मैट लुक घंटो तक बना रहता है। पहला कोट लगाने के बाद एक टिश्यू पेपर लें और इसे होठों पर रखकर हल्का दबाएं। इसके बाद फिर से लिपस्टिक का एक कोट लगाएं।
 
6 मैट लिपस्टिक को होंठों पर लंबे समय तक बनाए रखने के लिए लिप लाइनर भी जरूर लगाएं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

Metamorphosis: फ्रांत्स काफ़्का पूरा नाम है, लेकिन मुझे काफ़्का ही पूरा लगता है.

21 मई : राजीव गांधी की पुण्यतिथि, जानें रोचक तथ्य

अपनी मैरिड लाइफ को बेहतर बनाने के लिए रोज करें ये 5 योगासन

क्या है Male Pattern Baldness? कहीं आप तो नहीं हो रहे इसके शिकार

अगला लेख