Hanuman Chalisa

ठंड में गीले बालों को सुखाने के लिए हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करती हैं? तो बरतें ये सावधानियां

Webdunia
ठंड में मौसम में सिर धोने के बाद गीले बाल जल्दी नहीं सुखते है। ऐसे में ज्यादातर लड़कियां और महिलाएं बालों को सुखाने के लिए हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करना पसंद करती है। सर्दियों में धूप कम ही निकलती है ऐसे में ज्यादा देर तक बाल गीले रहने पर सर्दी-जुकाम होने का खतरा बना रहता है और हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करना जरूरी सा हो जाता है। इस मौसम में यदि आप बालों को सुखाने के लिए हेयर ड्रायर का इस्तेमाल कर रही है, तो ये 7 सावधानियां जरूर बरतें।  
 
1 हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करते वक्त ध्यान रखें कि बालों से इसकी दूरी 6-9 इंच की जरूर हो। ऐसा न होने पर बालों में रूखापन बढ़ जाएगा और वे जल्दी टूटने भी लगेंगे।
 
2 हेयर ड्रायर प्रयोग करने से पहले बालों में नरिशमेंट सीरम लगा लें, ताकि ड्रायर की हीट से बालों को ज्यादा नुकसान भी न पहुंचे और बाल मुलायम हो सकें।
 
3 आपके बालों के प्रकार के अनुसार ही हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करना बेहतर होगा। जैसे कि बाल कर्ली हैं, रूखे हैं, सॉफ्ट हैं या सिल्की हैं, इसके अनुसार आपको तापमान या फिर समय की आवश्यकता होगी।
 
4 ड्रायर इस्तेमाल करने से पहले बालों की कंडीशनिंग करना न भूलें। कई बार सही तरीके से इस्तेमाल न किए जाने पर बाल ड्राय होने के साथ-साथ उलझ भी जाते हैं, जो इनके टूटने का कारण बनता है।
 
5 रूखे बालों में जितना हो सके कम ड्रायर का इस्तेमाल करें। कोल्ड ड्रायर का इस्तेमाल करें क्योंकि इसमें आयन ज्यादा होते हैं जो पॉजिटिव होते हैं और हवा में हीट कम होती है। 
 
6 अगर आपके लिए हेयर ड्रायर का इस्तेमाल जरूरी है तो बालों की रेगुलर ऑयलिंग करें, ताकि बालों को पर्याप्त पोषण मिल सके। ड्रायर का अधिक इस्तेमाल बालों का पोषण छीन लेता है।
 
7 बालों का मजबूत व पोषित रखने के लिए खाने-पीने का विशेष ध्यान रखें। आंवला, हरी सब्जी, जूस, दही आदि को अपने खाने में शामिल कर भी बालों को पोषण प्रदान किया जा सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

हिंदी साहित्य में पहेली के रूप में लिखी जाने वाली एक लयात्मक कविता: कह मुकरियां

सभी देखें

नवीनतम

Sant Kabir: अनपढ़ थे कबीर, फिर कैसे डिगा दी बड़े-बड़े पंडितों की गद्दी? सिकंदर लोदी भी टेक चुका था घुटने!

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

World Drug Free Day 2026: विश्व नशा मुक्ति दिवस क्यों मनाना है जरूरी, जानें खास तथ्य

त्रेता से लेकर कलयुग तक कहानी चरण पादुका की

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

अगला लेख