Hanuman Chalisa

Skin allergy पर अपनाएं ये खास 5 टिप्स

Webdunia
ठंड के कारण या फिर एलर्जी के कारण अगर आप किसी प्रकार की त्वचा समस्या से परेशान है जिसमें बार-बार खुजली होती है, तो सावधान रहें। त्वचा पर, होंठों के पास या फिर आपकी अंतरंग त्वचा पर इस तरह की समस्याएं हो सकती हैं, जो कि विषाणु के संक्रमण के कारण होती है। अगर आपको होती है यह समस्या, तो अभी जानिए यह 5 घरेलू उपचार -
 
1 बर्फ - प्रभावित त्वचा पर खुजली के साथ-साथ कई बार सूजन और लालिमा भी हो जाती है। इससे बचने के लिए उस जगह पर बर्फ रगड़ना एक अच्छा विकल्प है। इससे सूजन और लालिमा कम होगी।
 
2 नींबू - नींबू को आधा काटकर प्रभावित स्थान पर लगाएं या फिर रख दें। कुछ समय बाद इसे हटाकर नींबू का नया टुकड़ा इस्तेमाल करें। हो सकता है कि इससे आपको कुछ जलन महसूस हो, लेकिन यह संक्रमण को खत्म करने का एक बेहतर तरीका है। इन तरीके को बाहरी त्वचा पर ही आजमाएं।
 
3 टी बैग - टी बैग भी त्वचा के इस संक्रमण से बचने के एक अच्छा तरीका है। इसके लिए एक कप गरम पानी में टी बैग को कुछ मिनट तक भिगोएं और फिर इसे प्रभावित स्थान पर रख दें। इसकी जगह पर आप रुई के फाहे को चायपत्ती के गरम पानी में भि‍गोकर भी लगा सकते हैं। 
 
4 एलोवेरा - एलोवेरा यानि गवारपाठा के टुकड़े को उल्टा करके प्रभावित स्थान  पर रखें या फिर रगड़ें। इसके अलावा इसका गूदा निकालकर भी संबंधि‍त स्थान पर लगाने से लाभ होगा। दिन में दो बार यह तरीका आजमाएं और 10 से 15 दिन में फायदा पाएं।
 
5 शहद - संक्रमण से बचने के लिए शहद एक प्राकृतिक औषधि‍ है। इसे प्रभावित स्थान पर दिन में दो से तीन बार लगाएं। कुछ ही दिनों में त्वचा संबंधी यह समस्या ठीक हो जाएगी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

अगला लेख