Hanuman Chalisa

Winter Skin Care Tips : ठंड में त्‍वचा की 5 तरह से करें देखभाल

Webdunia
सर्दी के दिनों में त्वचा का रूखापन अधिक बढ़ जाता है। त्वचा के सूखने पर चिरमिरी, जलन होना, स्किन निकलना, खुरदरी होना जैसे तमाम कारण है। त्वचा के रूखेपन का सबसे बड़ा कारण है पानी की कमी। जी हां, ठंड के दिनों में पानी की प्‍यास ना के बराबर लगती है। ऐसे में बॉडी में तो पानी की कमी होती है इसका असर त्वचा पर भी दिखने लगता है। लेकिन सिर्फ कुछ आसान उपाय करके ही सर्दी में त्वचा के रूखेपन से निजात पा सकते हैं आइए जानते हैं 5 उपाय -

1. नींबू मलाई - जी हां, सर्दी में ड्राइनेस को दूर करने के का सबसे उत्तम तरीका है। बस एक कटोरी में थोड़ी सी ताजी मलाई लें और उसमें आधा नींबू निचोड़ दें। रात को सोने से पहले इसे लगाएं। रोज रात को लगाएं। एक सप्ताह में आपको रूखी और रूखी त्वचा से आराम मिल जाएंगा।

2. ग्लिसरीन - अगर आपको ठंड ज्यादा लगती है तो आप ग्लिसरीन जरूर लगाएं। साथ ही आपकी स्किन बहुत अधिक फटती है तो ग्लिसरीन सबसे बेहतरीन उपाय है। एक ग्लिसरीन की शीशी में आधा शीशी गुलाब जल और आधा गिलास पानी और 1 नींबू मिलाएं। यह इतना सारा बन जाएगा कि आप ठंड के 3 महीने आराम से निकाल सकते हैं। रोज रात को लगाने से आपकी त्वचा दिनभर कोमल बनी रहेगी।

3.लोशन लगाएं - त्वचा रूखी होने पर खुजली चलती है। स्वेटर पहनने पर अधिक चलने लग जाती है। इसलिए रोज सुबह नहाने के बाद जब बॉडी पर हल्का सा पानी रहता है उसे पूछे नहीं और लोशन लगा लें। आपकी त्वचा दिनभर नरम रहेगी और रूखापन भी नहीं लगेगा।

4. नारियल तेल - जी हां, अगर आपको पूरी बॉडी पर ठंड में खुजली रहती है तो आप नहाने से पहले नारियल तेल से मालिश करें। इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से नहाएं। इससे आपकी बॉडी की ड्राइनेस खत्म होगी। और खुजली भी नहीं चलेगी। गौरतलब है ठंड में अधिक गर्म पानी से नहाने पर ठंड तो नहीं लगती है पर त्वचा पूरी तरह से सूख जाती है। इसलिए गुनगुने पानी से ही नहाएं।

5.मलाई और शहद - ड्राई स्किन से निजात पाने के लिए 2 चम्मच बेसन लें, उसमें आधा चम्‍मच मलाई और शहद मिलाएं और चुटकी भर हल्दी मिलाएं। पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगा लें। 15 मिनट बाद चेहरे को धो लें। इससे आपकी त्वचा एकदम नरम और सॉफ्ट हो जाएगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय, मच्छरों से ऐसे करें खुद की सुरक्षा

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सभी देखें

नवीनतम

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

ईरान युद्ध से अमेरिका का सुपर पॉवर तमगा डगमगाया

पुण्यतिथि विशेष: स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय और खास बातें

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

July 1 Special Day: 1 जुलाई को क्यों मनाया जाता है डॉक्टर्स डे और सीए दिवस, जानें महत्व और तथ्य

अगला लेख