khatu shyam baba

बिहार के गया में जाप प्रत्याशी पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे

Webdunia
रविवार, 25 अक्टूबर 2020 (10:38 IST)
गया। बिहार चुनाव में शनिवार को शिवहर में जनता दल राष्ट्रवादी के उम्मीदवार नारायण सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसी तरह गया में भी टिकारी विधानसभा से पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी के प्रत्याशी अजय यादव पर जानलेवा हमला किया गया। हालांकि इस हमले में वह बाल-बाल बच गए। 
 
अजय यादव पर चुनाव प्रचार के दौरान फायरिंग की गई। घटना में प्रत्याशी बाल-बाल बचे। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखे भी बरामद किए हैं।
 
उल्लेखनीय है कि बिहार में शिवहर जिले के शिवहर विधानसभा क्षेत्र से जनता दल राष्ट्रवादी के प्रत्याशी श्रीनारायण सिंह को शनिवार शाम चुनाव प्रचार के दौरान अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
 
सिंह जिले में पुरनहिया थाना क्षेत्र के हाथसर गांव में चुनाव प्रचार करने गए थे। इसी दौरान दो बाइक सवार चार अपराधी ने उन पर गोली चला दी। इस हमले में जनता दल राष्ट्रवादी के प्रत्याशी सिंह को दो गोली लगी और वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

समर्थकों ने आनन-फानन में सिंह को शिवहर सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें सीतामढ़ी रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पहले ही लिखी जा चुकी थी मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार की विदाई की पटकथा

कब्र में ले जाएंगे सरेंडर का सपना! ट्रंप की मांग पर भड़का ईरान

आईआईटियन यूपी में 300 गोशालाओं में लगाएंगे बायोगैस का प्लांट

गृहमंत्री अमित शाह बोले- केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिए

TRP की रेस पर लगा 'ब्रेक': सरकार का न्यूज़ चैनलों को लेकर बड़ा फैसला

सभी देखें

नवीनतम

इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड परियोजना किसान और सरकार के बीच विश्वास की बनेगी मिसाल : मोहन यादव

तूबा के सपनों को मिले पंख, मुख्यमंत्री युवा योजना से जुड़कर बनाया सॉइल कॉन्सेप्ट ब्रांड

नेपाल में बालेन शाह की राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी को मिला बहुमत, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की बड़ी हार

आईआईटियन यूपी में 300 गोशालाओं में लगाएंगे बायोगैस का प्लांट

नारी सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता का नया मॉडल बना यूपी

अगला लेख