rashifal-2026

Bihar Assembly Elections : बिहार में 71 सीटों के लिए मतदान समाप्त, 55 प्रतिशत वोटिंग,1066 उम्मीदवारों का भाग्य EVM में बंद

Webdunia
बुधवार, 28 अक्टूबर 2020 (20:45 IST)
पटना। बिहार में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विधानसभा (Bihar Assembly Elections) के प्रथम चरण के लिए आज शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हो गया, जिसमें 55 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने वोटिंग कर 1066 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) में कैद कर दिया।

राज्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, बुधवार को 71 विधानसभा सीट के लिए 31380 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे समाप्त हो चुका है। इस दौरान करीब 55 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम छह बजे तक जमुई जिले में सबसे अधिक करीब 58 प्रतिशत वोटिंग हुई जबकि मुंगेर जिले में सबसे कम लगभग 44 प्रतिशत मत पड़े हैं।

इस बीच बड़हरा से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) उम्मीदवार एवं निवर्तमान विधायक सरोज यादव ने आरा के मतदान केंद्र संख्या 115 पर अपने ऊपर हमला होने का दावा किया। उन्होंने कहा कि किसी तरह भागकर उन्होंने अपनी जान बचाई। हालांकि प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

बताया जा रहा है कि सरोज का पहले लोगों ने विरोध किया। इसके बाद भीड़ से कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। इसी तरह भोजपुर जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के सहजौली गांव में राजद प्रत्याशी राहुल तिवारी और निर्दलीय प्रत्याशी बटेश्वर यादव के समर्थकों के बीच बूथ पर कब्जे को लेकर हिंसक झड़प हुई जिसमें दोनों पक्ष के करीब 10 लोग घायल हुए हैं। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

धर्मनगरी प्रयागराज में गरमाई राजनीति, शंकराचार्य का आमरण अनशन और प्रशासन का नोटिस, क्या है पूरा मामला?

ऐसी मर्डर मिस्‍ट्री सुनी नहीं होगी, मां से नफरत में दो महिलाओं संग किया ये कांड, वजह जानकर दंग रह जाएंगे

ट्रंप के खिलाफ कनाडाई पीएम मार्क कार्नी के भाषण ने क्यों मचाया तहलका? 'पुराना दौर खत्म', सीधे दावोस से दी चेतावनी

Maharashtra में फिर बड़ा उलटफेर, महायुति में 'दरार', राज ठाकरे अब एकनाथ शिंदे के साथ, शिंदे की सेना और मनसे का गठबंधन

Atal Pension Yojana को लेकर खुशखबरी, Budget 2026 से पहले मोदी सरकार का बड़ा फैसला, जानिए कैसे मिलती है 5000 रुपए महीने पेंशन

सभी देखें

नवीनतम

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने फर्जी पिज्जा हट का उद्घाटन किया, सोशल मीडिया पर बना मजाक

भारत के साथ जल्द होगी अच्छी ट्रेड डील, वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में बोले डोनाल्ड ट्रंप- PM मोदी अच्छे इंसान

केंद्रीय मंत्री शिवराज दादा बने, कार्तिकेय के घर बेटी का जन्म

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में CM डॉ. मोहन यादव ने रखा मध्यप्रदेश का हरित ऊर्जा विजन

Shankaracharya Avimukteshwaranand : धर्मनगरी प्रयागराज में गरमाई राजनीति, शंकराचार्य का आमरण अनशन और प्रशासन का नोटिस, क्या है पूरा मामला?

अगला लेख