Hanuman Chalisa

बिहार में चुनाव का शंखनाद, 3 चरणों में 243 सीटों पर होंगे चुनाव

Webdunia
शुक्रवार, 25 सितम्बर 2020 (13:58 IST)
नई दिल्ली। चुनाव आयोग (Election Commission) ने बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar assembly election 2020) की 243 सीटों के लिए तारीखों की घोषणा कर दी है। इस समय राज्य में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जदयू-भाजपा की सरकार है।

ALSO READ: कोरोना काल में इस तरह होंगे चुनाव, चुनाव आयोग ने जारी की गाइडलाइंस
मुख्‍य चुनाव आयुक्त सुनील अरोरा ने बताया कि बिहार में विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होगा। पहले चरण में 28 अक्टूबर को 71 सीटों पर मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण में 3 नवंबर को 94 सीटों पर मतदान होगा। तीसरे चरण में 7 नवंबर को 78 सीटों पर मतदान होगा। चुनाव परिणामों की घोषणा 10 नवंबर को होगी।
 
बिहार चुनाव पर कोरोनावायरस काल का स्पष्ट प्रभाव नजर आएगा। सोशल डिस्टेंसिंग, हैंड सैनेटाइजर, मास्क के साथ ही कोरोना से जुड़े सभी उपायों पर जोर रहेगा। इसके लिए चुनाव के दौरान 6 लाख पीपीई किट्‍स और 6 लाख फेस शील्ड का इस्तेमाल किया जाएगा। एक बूथ पर अधिकतम 1000 मतदाता वोट डाल सकेंगे। कोरोना संक्रमित मतदाताओं को भी वोट डालने का मौका मिलेगा, लेकिन उन्हें सबसे अंत में वोट डालने का अवसर मिलेगा। 
 
मुख्‍य चुनाव ने कहा कि चुनाव नागरिकों का लोकतांत्रिक अधिकार है। हालांकि 70 से अधिक देशों में चुनाव टाले जा चुके हैं। भारत में भी कोरोना काल में यह पहला चुनाव है। यहां चुनाव टालने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी, लेकिन शीर्ष अदालत ने चुनाव पर रोक लगाने से इंकार कर दिया था। अदालत ने कहा कि चुनाव आयोग इस संबंध में निर्णय लेने में सक्षम है। 
 
उल्लेखनीय है कि वर्तमान में बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए की सरकार है। वर्तमान विधानसभा में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) 80 सीटों के साथ सबसे बड़ा दल है। इसके अलावा जदयू 71, भाजपा 53, कांग्रेस 27, लोजपा 2, अन्य के पास 10 सीटें हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान-अफगानिस्तान वार्ता बिना समझौते खत्म, तनाव बरकरार, चीन की चौधराहट भी नहीं आई काम

Ceasefire : अमेरिका का दावा, ईरान ने मांगी सीजफायर की 'भीख', होर्मुज पर जारी रहेगी फीस

ईरान-अमेरिका युद्धविराम के बाद कश्मीर और लद्दाख में मना जश्‍न, CM उमर अब्दुल्ला समेत क्‍या बोले क्षेत्र के दिग्गज नेता?

डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी- ईरान छोड़े यूरेनियम संवर्धन, हथियार देने वाले देशों पर 50% टैरिफ

ईरान ने ट्रंप के सीजफायर पर लगाई मुहर: 10 सूत्रीय प्रस्ताव पर बातचीत को तैयार, 2 हफ्ते खुला रहेगा हार्मुज

सभी देखें

नवीनतम

Fact-Check: क्या शशि थरूर ने पाकिस्तान को बताया 'ग्लोबल सिक्योरिटी लीडर' और भारतीयों को 'फिल्मों में व्यस्त'? जानें सच

ममता के गढ़ में गरजे पीएम मोदी, TMC पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- बंगाल बदलाव के रास्ते पर

Assembly Elections : असम, केरल और पुडुचेरी में मतदान का उत्‍साह, कई दिग्‍गजों ने डाले वोट

ईरान ने कर लिया न्यूक्लियर टेस्ट, रूसी नेता मेदवेदेव के बयान से हड़कंप

Weather Update : इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ का दिखा असर, जानें देशभर का मौसम

अगला लेख