Hanuman Chalisa

आज हो सकता है बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान, चुनाव आयोग ने बुलाई बैठक

Webdunia
शुक्रवार, 25 सितम्बर 2020 (09:04 IST)
नई दिल्ली। कोरोना काल में बिहार चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज होती दिखाई दे रही है। चुनाव आयोग ने भी इस संबंध में आज बैठक बुलाई है। इसके बाद 12.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस भी बुलाई गई है। इसमें चुनाव की तारीखों का भी ऐलान किया जा सकता है।

बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 29 नवम्बर को समाप्त होगा। आयोग 15 राज्यों में एक लोकसभा सीट और 64 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव की घोषणा भी कर सकता है। मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों का भी आज ऐलान हो सकता है।
 
कोरोनावायरस के कहर को देखते हुए चुनाव आयोग ने चुनावों के लिए विशेष तैयारियां की है। बूथों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है।
 
बिहार में भाजपा जदयू गठबंधन और महागठबंधन के बीच सीधा मुकाबला नजर आ रहा है। हालांकि दोनों ही ओर से एक दूसरे के किले में सेंध लगाने के प्रयास जारी है। जीतनराम मांझी की हम को नीतीश कुमार अपने पाले में कर चुके हैं और रालोसपा पर भी उनकी नजर है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

‘जनता दर्शन’ में आए हर फरियादी से मिले CM योगी, कहा- समस्याओं का होगा समाधान

मुख्यमंत्री ने राज्य कर विभाग की समीक्षा की, कहा- ईमानदार व्यापारियों को मिले सुविधा और सम्मान

योगी सरकार का बड़ा रिकॉर्ड, यूपी में बने 19 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर, ग्रामीण रोजगार को मिला बढ़ावा

अगला लेख